संजय कपूर को छोड़ इस बिजनेसमैन की बाहों में नजर आई थीं करिश्मा कपूर, चल रहा था अफेयर? फिर मचा ऐसा हंगामा

Karisma Kapoor and Sandeep Toshniwal: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी काफी दर्दनाक थी। ऐसे में उन्होंने शादी के 13 साल बाद अपने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। हालांकि तलाक के 9 साल बाद अपने एक्स हसबैंड को लेकर वह भावुक होती नजर आईं।

12 जून 2025 को हुई थी संजय कपूर की मौत
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए निधन हो गया है। संजय कपूर की अचानक हुई मौत से करिश्मा सदमे में चली गई हैं। यहां तक की एक्स हसबैंड के अंतिम संस्कार पर करिश्मा रोती हुई भी नजर आईं।

Karisma Kapoor

2003 में हुई थी संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। ये एक अरैंज मैरिज थी। शादी के बाद करिश्मा ने अपने फिल्मी करियर से दूरी बना ली थी और वह मुंबई छोड़ पति के साथ दिल्ली में रहने लगी थीं।

दूसरी शादी करना चाहती थीं करिश्मा कपूर

आपको बता दें कि शादी से पहले करिश्मा कपूर का नाम कई मर्दों के साथ जुड़ा था। यहां तक कि संजय कपूर से तलाक लेने के बाद भी करिश्मा कपूर एक सीरियस रिलेशनशिप में आ गई थीं। कहा जाता है कि वह दूसरी शादी करना चाहती थीं लेकिन पिता रणधीर कपूर के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया था।

बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ जुड़ा था करिश्मा का नाम

-जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर बिजनेसमैन संजय कपूर से अलग होते ही दिल्ली के एक दूसरे बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ रिलेशन में आ गई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि संदीप तोशनीवाल एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी करना चाहते थे।

-कहा जा रहा था कि कई महीनों तक एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने और तलाक की लड़ाई के बाद करिश्मा कपूर का दिल एक बार फिर दिल्ली के बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के लिए धड़कने लगा था। लोगों का कहना था कि पूर्व पति संजय कपूर के साथ कानूनी लड़ाई के दौरान करिश्मा कपूर को संदीप की बाहों में सुकून मिल रहा था।

-संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर और संदीप तोशनीवाल को पहली बार एक्ट्रेस के पिता रणधीर कपूर की 70वें जन्मदिन की पार्टी में एकसाथ देखा गया था। दोनों एक दूसरे के साथ कोजी होते हुए नजर आ रहे थे।

-कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर की संदीप तोशनीवाल के साथ बढ़ती नजदीकियां ही उनकी शादी टूटने की वजह बनी थी। दरअसल बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल पहली बार करिश्मा कपूर से दिल्ली में एक पार्टी में ही मिले थे।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर के बीच खटास आ गई थी। करिश्मा का कहना था कि संजय और उनके परिवार वाले उन्हें परेशान करते हैं। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। वहीं संजय का कहना था कि करिश्मा इस शादी से इमोशनली कभी नहीं जुड़ीं और उन्होंने सिर्फ पैसे और शोहरत के लिए ही ये शादी की थी।

-करिश्मा और संजय की लड़ाई बढ़ती चली गई जिसके बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर दिल्ली छोड़ वापस मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। वह अपने पति संजय से अलग हो गई थीं। हालांकि तब भी उनका तलाक नहीं हुआ था। इसके बाद ही करिश्मा की जिंदगी में संदीप तोशनीवाल की एंट्री हुई थी।

संदीप और करिश्मा की बढ़ती नजदीकियां और ब्रेकअप

-संदीप और करिश्मा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने लगे थे। हालांकि दोनों ने कैमरे के सामने कुछ नहीं कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा और संदीप की मुलाकात संजय के साथ लंदन में हुई थी।

-संजय अपनी पत्नी करिश्मा को एक दूसरे मर्द के साथ देखकर काफी भड़क गए थे। उन्होंने लंदन के रेस्तरां में काफी हंगामा भी मचाया था लेकिन बाद में उन्हें ये एहसास हुआ कि करिश्मा अब उनसे अलग हो गई हैं और जल्द ही उनका तलाक भी होने वाला था।

-दावा किया गया था कि कुछ समय तक करिश्मा कपूर और संदीप तोशनीवाल मुंबई में लिव इन में भी रहते थे। वहीं करिश्मा के हाथ में एक नई एंगेजमेंट रिंग भी देखने को मिली थी जिससे संदीप के साथ उनकी सगाई की खबरें भी वायरल होने लगी थीं। हालांकि न तो करिश्मा और न ही संदीप, दोनों में से किसी ने भी इस बात को न तो स्वीकार किया था और न ही इसका खंडन किया था।

-कहा जाता है कि करिश्मा ने अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने के चलते संदीप तोशनीवाल से शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने भी बेटी की दूसरी शादी देने से साफ इनकार कर दिया था।

कौन हैं संदीप तोशनीवाल?

-संदीप तोषनीवाल मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पिता एसएस तोषनीवाल एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, जिनका 80 के दशक में Blank ऑडियो और वीडियो कैसेट का बड़ा बिजनेस था।

-संदीप तोषनीवाल मुंबई के एक फार्मास्यूटिकल कंपनी, यूरोलाइफ हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं। उन्होंने अपनी ये कंपनी साल 2001 में स्‍थापित की थी। भारत के अलावा उनकी कंपनी का 18 देशों में विस्‍तार है।

-संदीप तोशनीवाल ने Lehman Brothers Company के सेल्‍स एंड ट्रेडिंग डिपार्टमेंट से अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की थी।

-संदीप तोशनीवाल ने साल 2013 में आश्रिता से शादी की थी लेकिन 7 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। दोनों ने साल 2010 में तलाक की अर्जी दायर की थी। संदीप ने आश्रिता पर आरोप लगाया था कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। वहीं आश्रिता ने कहा था कि संदीप का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।

-संदीप और आश्रिता के दो बच्‍चे हैं। कहा जाता है कि आश्रिता ने तलाक पर सहमति इस शर्त पर दी था कि संदीप उन्हें एलिमनी के तौर पर 2 करोड़ रुपये देंगे। इसके अलावा, दिल्ली के जिस घर में आश्रिता रहती हैं, वह भी उनके नाम किया जाएगा। आश्रिता ने कहा था कि दोनों बेटियां उनके साथ ही रहेंगी। संदीप ने अपनी दोनों बेटियों को 3-3 करोड़ रुपए भी दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+