करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? क्या करते थे बिजनेस
Sanjay Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून 2025 की रात निधन हो गया है। मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से 53 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। पोलो खेलते हुए संजय कपूर अचानक बेहोश हो गए थे, तुंरत ट्रीटमेंट मिलने के बावजूद उनकी जान बचाई नहीं जा सकी।
संजय कपूर की अचानक मौत से बॉलीवुड ही नहीं बिजनेस जगत को गहरा सदमा पहुंचा है। आइए जानते हैं संजय कपूर क्या बिजनेस करते थे और अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं?

संजय कपूर क्या बिजनेस करते थे?
संजय कपूर Sona BLW Precision Forgings Ltd. (Sona Comstar) के चेयरमैन थे। संजय कपूर का बिजसेन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग मॉडल है। इसके अलावा संजय कपूर के अन्य कई बिजनेस हैं। रियल स्टेट में भी उनका बड़ा इन्वेस्टमेंट है।
CII के हाल ही में चुने गए थे अध्यक्ष
संजय कपूर ACMA के पूर्व प्रेसिडेंट और मशहूर दून स्कूल के ट्रस्टी भी थे। इसके अलावा संजय कपूर को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) उत्तरी क्षेत्र का हाल ही में अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने सात राज्यों - उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के अलावा तीन केंद्र शासित प्रदेशों - चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में CII नार्थ सेक्टर को गाइड करने का लक्ष्य रखा था।

संजय कपूर की कुल संपत्ति कितनी है?
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गए हैं। बकिंघम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल कर चुके संजय कपूर के पास फोर्ब्स 2025 की रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। रियल-टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, संजय कपूर 1.18 बिलियन डॉलर के मालिक थे। वहीं ब्लूमबर्ग एस्टीमेट ने संजय कपूर की कुल संपित्ति 1.15 बिलियन डॉलर आंकी है। संजय कपूर के पास दिल्ली, मुंबई और लंदन में करोड़ों की प्रॉपटी है।
2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का हो गया था तलाक
संजय कपूर बड़ी ही रॉयल लाइफ जीने के शौकीन थे। पोलो खेल के शौकीन संजय कपूर और करिश्मा कपूर से शादी 2003 में हुई थी और जून 2016 में उनका तलाक हो गया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2005 में तलाक चाहने पर दंपति को समझौते की संभावना तलाशने की सलाह दी थी। 2014 में, दोनों ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया और तलाक के लिए अर्जी दी। संजय और करिश्मा के दो बच्चे समायरा और किआन हैं जो करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications