Karisma Kapoor की बेटी समायरा को कॉलेज ने निकाल दिया? फीस पर चौंकाने वाला खुलासा, कोर्ट ने लगाई फटकार
Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस बीच करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने अदालत में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
करिश्मा पूर की बेटी समायरा का बड़ा खुलासा
समायरा कपूर ने बताया है कि वह एक अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और उनकी दो महीने की फीस जमा नहीं की गई है। हालांकि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

समायरा ने कहा- 2 महीने से कॉलेज की फीस नहीं भरी
-हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दाखिल अंतरिम रोक की अर्जी पर बहस हुई थी। इस याचिका में प्रिया सचदेव को संजय कपूर की संपत्तियां बेचने से रोकने की मांग की गई थी।
-करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों (बेटी समायरा और बेटे कियान) की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने अदालत में कहा कि समायरा अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं और उनकी फीस बकाया है।
-एडवोकेट महेश जेठमलानी ने दावा किया कि शादी के दौरान हुए समझौते के तहत संजय कपूर पर बच्चों की पढ़ाई और उनके रहने का खर्च उठाने की जिम्मेदारी थी।
अदालत ने समायरा कपूर को लगाई फटकार
इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- इस मुद्दे पर 30 सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। ऐसे मुद्दे दोबारा अदालत में नहीं आने चाहिए। सुनवाई को मेलोड्रामैटिक न बनाएं। जानकारी के अनुसार अब इस मामले में अगली सुनवाई आगामी 19 नवंबर 2025 को होगी।
संजय कपूर के निधन के बाद बढ़ा विवाद
-आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को लंदन में हार्ट अटैक से हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलो खेलते समय संजय कपूर ने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था।
-संजय कपूर के निधन के बाद उनके और करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने प्रिया कपूर के खिलाफ याचिका दायर की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने वसीयत (Will) के साथ जालसाजी की है और संपत्तियों को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications