'चिल्लाओ मत', करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव के वकील आपस में भिड़े, कोर्टरूम से ऐसा वीडियो हुआ वायरल

Karisma Kapoor and Priya Sachdev: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे, समायरा और कियान, अपने पिता संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गत 10 सितंबर 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

कोर्ट रूम में वकीलों के बीच जमकर बहस
इस याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में वकीलों के बीच जमकर बहस देखने को मिली। करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी और प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर के बीच बेहद तीखी बातचीत हुई।

karisma Kapoor

वकीलों की तीखी बातचीत से कोर्ट में हंगामा

-सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ज्योति सिंह मामले की दलीलें सुन रही थीं, तभी दोनों वकील आपस में उलझ पड़े। राजीव नायर ने कोर्ट में ये कहते हुए आपत्ति जताई- कृपया मुझे बीच में मत टोकें। इस पर महेश जेठमलानी ने जवाब दिया- आपको अपनी ही दवाई का स्वाद चखना चाहिए। मुझ पर चिल्लाना बंद करें। मैं आसानी से हार मानने वाला नहीं हूं।

-बार एंड बेंच ने कोर्ट रूम का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इस बहस की जोरदार आवाजें सुनी जा सकती हैं। समायरा और कियान ने याचिका में ये आरोप लगाया है कि उनके पिता संजय कपूर की वसीयत में उनके नाम का कहीं जिक्र नहीं है, जिससे ये वसीयत फर्जी साबित होती है।

-महेश जेठमलानी ने कोर्ट को बताया कि संजय कपूर के निधन के बाद परिवार को वसीयत दिखाए जाने का वक्त बेहद संदिग्ध था। उन्हें इस दस्तावेज के बारे में पढ़ने से एक दिन पहले ही सूचना दी गई थी। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, वसीयत को बहुत जल्दबाजी में ताज होटल में पढ़ा गया था, जिसमें कई अहम जानकारियां छुपाई गई थीं। ये खुलासा संजय कपूर के स्टाफ मेंबर दिनेश अग्रवाल ने किया था।

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने लगाए ऐसे आरोप

-इससे पहले संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी बहू प्रिया सचदेव कपूर पर गंभीर आरोप लगाए थे। रानी कपूर का कहना है कि उनसे जबरन बंद कमरे में कई कागजों पर साइन करवाए गए। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें संजय कपूर की संपत्ति से पूरी तरह बाहर रखा गया था और प्रिया सचदेव कपूर इसे अपने नाम करने की साजिश रच रही हैं।

-दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया सचदेव से संजय कपूर की संपत्ति का पूरा ब्योरा पेश करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 10 अक्टूबर 2025 को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+