करिश्मा ने करीना के बेटे जेह अली खान के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, मासी-भांजे का प्यार फैंस को आया पंसद
करिश्मा ने करीना के बेटे जेह अली खान के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, मासी-भांजे का प्यार फैंस को आया पंसद
मुंबई, 05 नवंबर: बॉलीवुड की बेस्ट सिस्टर जोड़ी करिश्मा कपूर और करीना कपूर हर फेस्टिवल में एक साथ नजर आती हैं। करिश्मा कपूर भेल ही फिल्मों और बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वह हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। करिश्मा कपूर ने इस साल दिवाली भी अपनी बहन करीना कपूर और परिवार वालों के साथ मनाई है। करिश्मा ने जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वायरल हो रही है। करिश्मा कपूर ने करीना कपूर खान के बेटे जेह अली खान के साथ भी तस्वीर शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

करिश्मा ने जेह अली खान के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अली खान के साथ करिश्मा कपूर ने दिवाली की रात की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में जेह अली खान करिश्ना की गोद में दिख रहे हैं। जेह को देखकर कर ऐसा लग रहा है कि वह मौसी करिश्मा की कंपनी काफी एन्जॉय कर रहे हैं और क्यूट एक्सप्रेशन दे रहे हैं। करिश्मा ने तस्वीर शेयर कर लिखा है, ''मेरे जे बाबा के साथ ऐसी खास दिवाली। प्यार और रोशनी''

करीना कपूर के साथ भी करिश्मा ने शेयर की तस्वीरें
करीना कपूर ने करिश्मा कपूर के साथ भी दिवाली नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर को शेयर करिश्मा ने लिखा है, ''हमारी ओर से आप सभी को दिवाली की बधाई।'' वहीं एक तस्वीर में करिश्मा ने अकेले पोज दिया है। करिश्मा ने आलिव ग्रीन कलर का सूट पहना है, जिसपर एम्ब्रॉयडरी का वर्क है। वहीं करीना ने पिंक रंग का सूट पहना है।

करीना को परेशान कर रहे थे जेह अली खान
करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपने पूरे परिवार के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सैफ अली खान अपने बेटे तैमर अली खान को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं करीना कपूर छोटे बेटे जेह अली खान को गोद में ली हुई दिखाई दे रही है। फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए करीना ने लिखा है, ''केवल एक ही है जो मुझे पोज देने में डिस्ट्रैक्ट कर सकता है।'' करीना यहां जेह अली खान की बात कर रही हैं। करीना ने आगे कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी दिवाली इंस्टा फैमिली, सभी को ढ़ेर सारा प्यार।''












Click it and Unblock the Notifications