करीना कपूर ने इटली से पति सैफ अली खान संग शेयर की ऐसी तस्वीर, फोटो में दिखा तैमूर और जेह का ऐसा रूप
Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ इटली में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। करीना कपूर खान ने अपने इस इटली वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि इन फोटोज में मौजूद उनके बेटे जेह और तैमूर ने ही पूरी लाइमलाइट अपने तरफ खींच ली है।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान की इटली वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि इस फोटो को क्लिक करते समय काफी तेज हवा चल रही थी, जिसके कारण करीना कपूर के बाल लहरा रहे थे और चेहरे पर आ रहे थे। वह बेंच के सहारे खड़े होकर पति सैफ अली खान के साथ कैमरे पर पोज दे रही थीं। लेकिन बेंच पर बैठे उनके बेटे तैमूर अली खान और नीचे बैठे छोटे बेटे जेह भी कैमरे में कैद हो गए हैं।

इटली वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- उड़ते बाल, मेरे बराबर में हीरो खड़ा है। बैकग्राउंड में एल्प्स हैं। शॉट के लिए एकदम तैयार। हालांकि करीना की इस तस्वीर में उनके बच्चों ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। ये तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
करीना ने शेयर की अनोखी तस्वीर
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बैकग्राउंड में बच्चे....एकदम रियल सिचुएशन। एक और यूजर ने लिखा है- बाल उड़ रहे हैं, बच्चे पड़े हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये जानकर अच्छा लगा कि पैपराजी से फ्रेंडली नजर आने वाले तैमूर और जेह भी फैमिली के साथ फोटो में हमारी फैमिली के बच्चों की तरह ही बर्ताव करते हैं। करीना कपूर खान ने हाल ही में इटली वेकेशन से कुछ और तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें उन्होंने दिखाया था कि बेटे जेह और तैमूर ने अपना संडे किस तरह से बिताया है। उन तस्वीरों में तैमूर शर्टलेस होकर वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे थे।
करीना कपूर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म 'क्रू' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ भी दिखाई देंगे। ये फिल्म आगामी 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा करीना कपूर खान 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर बनी सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगी। करीना कपूर के पास हंसल मेहता की भी एक फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications