दूसरे बेटे के नाम को लेकर विवाद से करीना कपूर कोसों दूर, शेयर की जेह अली खान की क्यूट तस्वीर

मुंबई, 13 अगस्त। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने एक बार फिर से दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। करीना के पहले बच्चे तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। लेकिन तैमूर के बाद दूसरे बच्चे के नाम को भी लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया है। लेकिन इन तमाम विवाद को दरकिनार करते हुए करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बेटे के नाम को जहांगीर ही रखने का फैसला लिया है। करीना कपूर ने अपने बेटे जहांगीर की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फैंस को जेह की झलक दिखाई है।

Recommended Video

    Kareena Kapoor Khan ने Kids Jehangir & Taimur के नाम पर मचे बवाल पर तोड़ी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी

    जेह की तस्वीर की साझा

    जेह की तस्वीर की साझा

    करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर शेयर की है। हालांकि तस्वीर में जेह का चेहरा नहीं दिख रहा है बल्कि उसके पैर दिख रहे हैं। जेह ने हाथ में जिराफ खिलौने को पकड़ रखा है। साथ ही प्लेट में नाश्ते में एवाकाडो और टमाटर कटे रखे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ब्रेकफास्ट सोफी जिराफ के साथ। करीना की इस स्टोरी को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

    दोनों बेटों में है अंतर

    दोनों बेटों में है अंतर

    अपने दोनों बेटों के लुक के बारे में करीना ने कहा कि दोनों में काफी अंतर है। तैमूर जहां अपने पिता सैफ अली खान की तरह दिखता है तो जेह मेरी तरह दिखता है। तैमूर को आउटिंग पसंद है और नटखत है तो जेह काफी शांत रहता है। करीना ने कहा कि जब तैमूर पैदा हुआ था तो मैं चिल्लाई नहीं थी लेकिन जेह के पैदा होने पर बहुत दर्द हुआ था और मैं बहुत चिल्लाई थी, पूरा ऑपरेशन थिएटर गूंज रहा था मेरी चीख से।

     प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा

    प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा

    बता दें कि करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान फरवरी माह में जेह के माता-पिता बने हैं। चार साल पहले करीना ने तैमूर को जन्म दिया था। जेह का पूरा नाम जहांगीर अली खान है, जिसे खुद करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी पर लिखी अपनी किताब के लॉन्च के मौके पर बताया था। लेकिन जिस तरह से करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखा उसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लोगों का मानना है कि जहांगीर नाम मुगल बादशाह जहांगीर के नाम पर रखा गया है।

    आसान नहीं था जेह को जन्म देना

    आसान नहीं था जेह को जन्म देना

    करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी बाइबल नाम की अपनी किताब में अपने दोनों बेटों के बारे में जिक्र किया है। कैसे दो प्रेग्नेंसी के दौरान उनका अनुभव अलग रहा इसको करीना ने साझा किया है। किताब में करीना ने लिखा है कि आखिर कैसे जहांगीर को गर्भ में पालना पहले बच्चे तैमूर की तुलना में काफी मुश्किल था। उन्होंने लिखा यह प्रेग्नेंसी काफी मुश्किल थी, जबकि तैमूर की प्रेग्नेंसी इतनी कठिन नहीं थी। मुझे काफी अच्छा लगा था, मैंने उसका लुत्फ उठाया था। यही वजह है कि मैंने दूसरी बार प्रेग्नेंट होने का फैसला लिया। लेकिन यह बिल्कुल अलग था।

    तैमूर के खिलौने संभाल के रखे थे

    तैमूर के खिलौने संभाल के रखे थे

    करीना ने कहा कि तैमूर के किसी भी खिलौने को मैंने फेंका नहीं क्योंकि मुझे पता था कि मैं दूसरा बच्चा चाहती हूं। मैं इसको लेकर सुनिश्चित थी कि मैं तैमूर के खिलौनों को दूसरे बच्चे के लिए इस्तेमाल करूंगी, फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की।

    लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर

    लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर

    बता दें कि करीना कपूर आखिरी बार अंग्रेजी मीडिया फिल्म में इमरान खान के साथ नजर आई थीं। वह जल्द ही आमिर खान के साथ अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। हाल ही में करीना ने इसका भी ऐलान किया है कि वह हंसल मेहता की फिल्म में नजर आएंगी, हालांकि फिल्म का नाम अभी नहीं तय हुआ है.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+