फैमिली के साथ डिनर करती नजर आईं करीना कपूर, ‘बिग ब्रो’ टीशर्ट में तैमूर ने दिया पोज
एक्ट्रेस करीना कपूर की फैमिली डिनर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर और जेह सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
मुंबई, 23 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली के साथ वक्त बिता रहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फैमिली डिनर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है, जिसमें उनके पति, सैफ अली खान, बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी नजर आ रहे हैं। इनके अलावा करीना की मौसी रीमा जैन, चचेरे भाई अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा अल्होत्रा जैन भी नजर आए।

अनीसा ने शेयर की फैमिली पिक
फैमिली की ये तस्वीर अनीसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने हार्ट इमोजी और इंग्लैंड का फ्लैग बनाया है। तस्वीर में करीना कैजुअल टीशर्ट और कैप में नजर आ रहीं हैं और उन्होंने अपने बेटे जेह को गोद में लिया हुआ है। सैफ ब्लैक टी-शर्ट में एक कुर्सी पर रीमा के बगल में बैठे हुए हैं और उन्होंने तैमूर को पकड़ा है। वहीं अरमान और अनीसा ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है।
तैमूर की टीशर्ट ने खींचा सबका ध्यान
करीना कपूर की इस फैमिली फोटो में जेह और तैमूर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। तैमूर ने एक टीशर्ट पहनी हुई है, जिसमें लिखा है- 'बड़ा भाई'। तैमूर और जेह इस फोटो में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर में नताशा नंदा भी मौजूद हैं।
करीना ने किया था पोस्ट
बताते चलें कि हाल ही में करीना कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग खत्म की है। एक्ट्रेस ने फेमस ब्रिटिश रेस्तरां में कॉफी पीते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा- 'आपके लिए दो सालों तक इंतजार किया बेबी।' इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाया।












Click it and Unblock the Notifications