प्रेग्नेंसी के समय करीना कपूर की हो गई थी ऐसी हालत, 100 किलो का हो गया था पैर, इस गंभीर बीमारी ने....
Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्मों के साथ साथ अपने दोनों बेटों को भी पूरा टाइम देती हैं। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। करीना कपूर के दो बेटे, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह) हैं। दोनों बेटे अपनी मां की तरह ही पैपराजी के बीच काफी पॉपुलर हैं।
दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान बिगड़ गई थी तबीयत
आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने अपने जूसरे बेटे जेह को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया था। लेकिन दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। करीना कपूर खान ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान बताया था कि जब उनका दूसरा बेटा जेह उनके पेट में था तो वह एक गंभीर बीमारी से काफी घबरा गई थीं।

दुनियाभर में कोविड-19 फैला हुआ था
इस वीडियो में करीना कपूर खान ने बताया था कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी काफी कठिन थी। उस दौरान दुनियाभर में कोविड-19 का खतरा फैला हुआ था। करीना कपूर ने खुद बताया था कि उन्हें उस समय डर लग रहा था कि अगर उन्हें और उनके बच्चे को कोरोना हो गया था उन दोनों का क्या होगा।
टेंशन में रहती थीं करीना कपूर खान
करीना कपूर ने बताया था कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान वह काफी टेंशन में रहती थीं। ऐसे में उनकी तबीयत भी बिल्कुल ठीक नहीं रहती थी। उनको बार बार अस्पताल जाना पड़ता था। उस समय कोविड-19 पीक पर था। वह कोरोना की खबरों से डर जाती थीं। करीना कपूर ने ये भी बताया कि जेह के जन्म के बाद वह उसे अस्पताल से घर ले जाने में भी डर रही थीं।
'मैरा पैर 100 किलो का हो गया था'
करीना कपूर खान बताया कि जेह के होने के बाद भी उनका डर कायम था। वह बीमार रहती थीं। उन्हें जेह को ब्रेस्ट फीडिंग कराने में भी डर लगता था। बीमार रहने के चलते उनके शरीर में ज्यादा दूध नहीं बन रहा था। करीना कपूर ने बताया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उनके पूरे शरीर में दर्द है और मांसपेशियां खींच रही हैं। उन्हें अपना पैर 100 किलो का लगने लगा था। उन्हें सही से चलनेमें भी परेशानी होती थी।
'मैं खुद को आईने में देखकर डर गई थी'
करीना कपूर ने वीडियो में कहा था कि वह जब जेह को जन्म देकर अस्पताल से घर आई थीं तो खुद को आईने में देखकर डर गई थीं। उन्हें खुद की बॉडी पर यकीन नहीं हो पा रहा था। उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था। टेंशन की वजह से चेहरा भी डल हो गया था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह कभी भी पहले जैसी हो पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications