'मेरी लाइफ तो पूरी...' सैफ की एंट्री से पहले कब हुआ था Kareena Kapoor का ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और शाहिद कपूर का ब्रेकअप इंडस्ट्री की टॉप गॉसिपिंग में से एक रहा है। बेबो और शाहिद ने फैंस को शुरू से ही कपल गोल्स दिए हैं मगर दोनों के ब्रेकअप ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिये थे। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि अचानक ये लव बर्ड ऐसे अलग कैसे हो गया। फैंस इस बात को लेकर भी अकसर कन्फ्यूज रहते हैं कि करीना कपूर और शाहिद का ब्रेकअप आखिर हुआ कब था।

करीना कपूर और शाहिद कपूर ने एक साथ कई सारी हिट फिल्में दीं। प्रोफेशनल लाइफ में तो दोनों को फैंस काखूब प्यार मिला और हर फिल्म में दोनों का प्यार सक्सेसफुल हुआ। मगर रीयल लाइफ में चीजें एकदम उलट हुईं। करीना ने खुद इस बात का खुलासा किया कि एक फिल्म आई, जिसके बाद दोनों का रिश्ता बुरी तरह से चकनाचूर हो गया।

Kareena Kapoor and Shahid Kapoor

करीना कपूर और शाहिद कपूर की एक फिल्म आई थी- जब वी मेट। फिल्म आज तक फैंस के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म में दोनों को फैंस ने खूब पसंद किया था। मगर क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म ही दोनों का रिश्ता टूटने की निशानी बनी थी।

करीना कपूर ने फिल्म कंपेनियन से बातचीत में बताया कि कैसे फिल्म और ब्रेकअप ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया। करीना ने बताया कि शाहिद ने ही उन्हें फिल्म के बारे में बताया था और फिल्म के लिए मनाया भी उन्होंने ही था।

अपने और शाहिद के ब्रेकअप को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि बेशक नियति को कुछ और ही मंजूर था। एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त उन्हें फिल्म टशन भी मिली थी।

बताते चलें कि फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान ही करीना और शाहिद कपूर का ब्रेकअप हुआ था। तब ही दोनों इस दौर से गुजर रहे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म 'टशन' ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया और फिर उनकी मुलाकात सैफ अली खान से हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+