'बंद करिए फिल्मों के साथ भेदभाव...', साउथ से पिछड़ते बॉलीवुड पर छलका करण जौहर का दर्द
फिल्म निर्माता करण जौहर देश में चल रही बॉलीवुड वर्सेज साउथ सिनेमा की जंग पर टिप्पणी दी और कहा कि हमें सभी को भारतीय फिल्मों के रूप में मानना चाहिए।
मुंबई, 3 सितंबर: इन दिनों करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। लगातार फिल्म को लेकर वह जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच करण जौहर ने देश में चल रही बॉलीवुड वर्सेज साउथ सिनेमा की जंग पर बयान दिया है।

बॉलीवुड vs टॉलीवुड जंग पर बोले करण जौहर
आपको बता दें कि, देश में इस वक्त बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। बॉलीवुड फिल्मों से अब धीरे-धीरे फैंस साउथ फिल्मों की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसे में यह बॉलीवुड सिनेमा के लिए चिंता की बात है। अब इसी पर करण जौहर ने अपनी टिप्पणी दी है।

'हमें फिल्मों को लेकर भेदभाव नहीं करना चाहिए और..'
हैदराबाद में ब्रह्मास्त्र के लिए हाल ही में आयोजित प्रचार कार्यक्रम फिल्म निर्माता पूरी टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने कहा कि, हमें फिल्मों को लेकर भेदभाव नहीं करना चाहिए और सभी को भारतीय फिल्मों के रूप में मानना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, 'फिल्में अब बॉलीवुड, टॉलीवुड आदि नहीं होनी चाहिए'।

'अब हर फिल्म भारतीय सिनेमा की होगी'
फिल्मों और बॉलीवुड या टॉलीवुड के लेबल के बारे में बात करते हुए, करण ने कहा, "हम, अपने छोटे से तरीके से देश के हर कोने तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे एसएस राजामौली सर ने कहा, यह भारतीय सिनेमा है। चलो इसे और कुछ नहीं कहते हैं। हम इसे बॉलीवुड, टॉलीवुड का नाम देते रहते हैं। हम अब जंगल में नहीं हैं, हम उनसे बाहर हैं। हम गर्व से भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। अब हर फिल्म भारतीय सिनेमा की होगी"।

बॉलीवुड फिल्मों के बजाय साउथ फिल्में कर रही राज
कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और तेलुगु फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसे समय में सफलता का स्वाद चखा, जब बड़ी टिकट वाली हिंदी फिल्में अपनी छाप छोड़ने में असफल साबित हुईं। जब अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारे सिनेमा हॉल के लिए दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सके, तो कई लोगों ने दावा किया कि बॉलीवुड को अपने फिल्म निर्माण को फिर से शुरू करना चाहिए और यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि दर्शक क्या चाहते हैं।

इस दिन रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'
आपको बता दें कि, फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म में नागार्जुन, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, रणबीर कपूर और आलिय भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर को हिंदी, तमिल तेलुगू समेत कई अन्य भाषाओं में रिलीज होगी। फिलहाल फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications