क्या करण जौहर को सता रहा है अकेलापन? फिल्म निर्माता के जज्बात देख आपके भी आंखों में आ जाएंगे आंसू
फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर गुप्त नोट शेयर किए। जिसके बाद उनके फैंस उनको लेकर चिंतित हो गए और जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या?
मुंबई, 3 अगस्त: फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अपने शो कॉफी विद करण को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही करण जौहर फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। देर रात करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक गुप्त नोट शेयर किया। जिससे उन्होंने अपने फैंस को चकित कर दिया। अब उनके फैंस इस पोस्ट को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ?

करण जौहर के गुप्त नोट
फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट साझा किए हैं। 'कुछ कुछ होता है' के निर्देशक ने अपने पहले पोस्ट पर लिखा, 'सेंसेटिविटी दो तरफा भावना है'। वहीं उन्होंने अपने दूसरी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि, "हर ज़ख्म पर मरहम लगाओगे तो मोहब्बत क्या खाओगे।" अब करण जौहर ने ये गुप्त नोट किसके लिए साझा किया है इसको लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

फैंस को सता रही चिंता
करण जौहर के इस पोस्ट को शेयर करने के तुरंत बाद फैंस के मन में कईं तरह के सवाल उठने लगे हैं। इतना ही फैंस करण जौहर के इस पोस्ट को देख चिंता जाहिर कर रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। बता दें कि इस गुप्त का असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।
करण जौहर ने शेयर किया वीडियो
इस पोस्ट के अलावा हाल ही में करण जौहर ने एक वीडियो शेयर कर आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रैप की घोषणा की थी। इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन पर करण जौहर ने लिखा, 'एक कहानी जो एक सफर बन गई जिसे मैं हमेशा अपने पास रखूंगा! मैं कई सालों के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठा और जिसके बाद मुझे लगने लगा कि घर आ रहा हूं। हमारे पास दिग्गज सुपरस्टार थे जिन्होंने सेट पर और अपना जादू कैमरे के सामने - वे सचमें जादू थे! कैमरे के पीछे, यह मेरी ए-टीम, मेरी ताकत के स्तंभ के साथ किसी जादू से कम नहीं था। इस कहानी के लिए टियरलेस और लगन से काम करने वाली सभी लोगों को धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी रहूंगा'।

जल्द रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का नया गाना
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा करण जौहर की प्रोडक्शन फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का गाना केसरिया रिलीज हुआ था। जिसको फैंस का काफी प्यार मिला। अब जल्द ही इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज होने वाला है।

कॉफी विद करण के नए एपिसोड आएंगे ये मेहमान
फिल्मों के अलावा करण जौहर इन दिनों अपने कॉफी विद करण शो को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। हाल ही में शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने कईं बड़े खुलासे किए. अब कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications