सैफ से कपिल ने पूछा- एक्टर के तौर पर अधिक कमाई की या अपनी प्रॉपर्टी को किराए पर देकर? जानें जवाब
मुंबई, 6 सितंबर। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान भले ही 50 की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन अभी लाइम लाइट में बने रहते हैं। हाल ही में सैफ अली अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में पहुंचे और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनसे एक्टर की कमाई को लेकर एक सवाल किया इस सवाल का जवाब देते हुए सैफ अली ने अपनी पुश्तैनी जायदाद से होने वाली इनकम के बारे में भी बड़ा खुलासा भी किया।

कपिल शर्मा ने सैफ अली से पूछा था ये सवाल
बता दें सैफ अली खान के साथ भूत पुलिस के को स्टार जैकलीन फर्नांडिज और यामी गौतम भी पहुंचे थे। फिल्म 'भूत पुलिस' सैफ ने कई रोचक बातें बताई। इसी बीच कपिल शर्मा ने सैफ अली खान से उनकी तांडव वेब सीरीज के बारे में बात की। तांडव शूटिंग सैफ के पटौदी पैलेस में हुई थी। कपिल शर्मा ने सैफ से पूछा आपने एक्टर के तौर पर अधिक कमाई की या अपनी प्रॉपर्टी को किराए पर देकर?

सैफ अली ने बताई सच्चाई
सैफ ने कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा 'दोनों' से कमाई की लेकिन पुश्तैनी घर पटौदी पैलेस से किराए के तौर पर होने वाली इनकम का पैसा मेरी मां शर्मिला टैगोर लेती हैं। इतना ही नहीं सैफ ने कहा ' पैसे मेरी मां ले लेती है, मैं सिर्फ नाम का नवाब हूं'। ये मजाकिया बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है।

सैफ क्या अपनी संपत्ति किराए पर दी हैं
कॉमेडी शो में कपिल ने जैकलीन से मुंबई में प्रियंका चोपड़ा का बंगला किराए पर लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "हां, यह एक सुंदर घर है।" इसके तुरंत बाद कपिल ने सैफ से उनकी संपत्ति किराए पर देने के बारे में पूछा, जिस पर पटौदी के नवाब सैफ ने कहा, "हां, और मेरे घर रजिस्ट्री के बाद घर पहुंचने से पहले ही खबर इंटरनेट पर आ गई थी।"

सैफ अली किरायेदारों की कॉल से हो गए थे परेशान
सैफ अली खान ने किरायेदारों के कॉल अटेंड करने के बारे में भी मज़ाक किया, क्योंकि किरायेदारों ने घर में टूटे हुए एयर कंडीशनर या लीकेज की शिकायत करने के लिए उन्हें फोन करते थे। सैफ ने कहा मुझे फोन आते हैं की एसी खराब है, यहां लीकेज हो रही है। सैफ ने बताया कि किरायेदारों के ये कॉल अटेंड करने के बाद मुझे लगा किसी मैनेजर को हायर करना पड़ेगा। ये फोन अटेंड करके मुझे लगा मैं भी छोटा मकानमालिक हूं।

पटौदी नवाब परिवार के वारिस हैं सैफ अली खान
सैफ अली की मां मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और पिता महान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी हैं। पिता पटौदी नवाब खानदान से ताल्लुक रखते हैं और उनके पास अथाह संपत्ति है। सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था "मेरे पेरेंट्स सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने कभी वैसा व्यवहार नहीं किया। सैफ ने पेरेंट्स की 'विरासत' को बनाए रखने के प्रेशर के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा मैंने एक अलग अप्रोच के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी जो शायद उस समय के नॉर्म्स के खिलाफ था।












Click it and Unblock the Notifications