Zwigato Trailer: इमोशनल कर देगी डिलीवरी बॉय की कहानी, कम रेटिंग और पैसों की तंगी से परेशान दिखे कपिल शर्मा
कपिल शर्मा की फिल्म अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखकर आप सभी काफी इमोशनल हो जाएंगे।
Zwigato Trailer Release: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जो हर बार अपने फनी जोक्स से सबको हंसाते हैं वह जल्द ही एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जलवा आगामी फिल्म 'ज्विगाटो' में दिखाने आ रहे हैं। लेकिन, इस बार वह हंसाने के बजाय सबको एकदम इमोशनल कर देंगे। जी हां जिसका सभी को इंतजार था वो वक्त आखिरकार आ ही गया है। कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

इमोशनल कर देगी ज्विगाटो की कहानी
फिल्म ज्विगाटो में कपिल शर्मा एक डिलीवरी ब्वॉय का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जो कि, आर्थिक तंगी की वजह से कड़ी मेहनत करता है और ईमानदारी से काम तो कर रहा होता है। लेकिन, फिल्म में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभा रही शहाना गोस्वामी को उनका यह काम करना बुरा लगता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे कपिल शर्मा कस्टमर को टाइम पर खाना डिलीवर करते हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी रेटिंग कम होती रहती है। इसके बाद उनके बच्चे इसका समाधान ढुंढते है कि कैसे अपने पिता की रेटिंग को बढ़ाया जाए। ऐसे छोटे-छोटे पल आपको इमोशनल कर देंगे।
पैसों की तंगी से परेशान नजर आए कपिल
फिल्म की कहानी में यह भी दिखाया गया है कि, कपिल शर्मा अपने मालिक के पास जाकर अपनी दिक्कतों के बारे में बताते हैं। चुंकि वह एक डिलीवरी बॉय होते हैं तो उनके साथ अच्छी तरह से व्यवहार करने के बजाय मालिक बदतमीजी करता है। काम के साथ-साथ कपिल शर्मा ठीक से अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाते। जिसकी वजह से उनकी पत्नी को नौकरी पर जाना पड़ता है। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी आपके आंखों में आंसू ले जाएगी। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'ज्विगाटो' को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना होगा कि, कपिल शर्मा अपनी इस नई फिल्म से कितने फैंस का दिल जीत पाएंगे। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications