Kapil Sharma Show में सुधा मूर्ति के इस बयान ने चौंकाया- कोई नहीं मानता कि मैं ब्रिटेन के पीएम की सास हूं

Kapil Sharma Show में सुधा मूर्ति ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्‍से शेयर किए। उन्‍होंने ये भी खुलासा किया कि लोग मानने ही नही है कि उनके दामद यूके के पीएम हैं

Sudha Murthy

द कपिल शर्मा शो के लेटेस्‍ट एपिसोड में मशहूर लेखिका और सोशल वर्कर सुधा मूर्ति पहुंची थी। पद्मश्री अवार्ड से हाल ही में सम्‍मानित की गई सुधा मूर्ति ने कॉमेडियन एक्‍टर कपिल शर्मा को उनके सवालों का जवाब देते हुए अपने जीवन की पूरी किताब खोलकर रख दी।

कई मजेदार किस्‍से भी शेयर किए

सुधा मूर्ति जो यूनाइटेड किंगडम के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास भी हैं। सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा के शो में अपने जीवन से जुड़े कई मजेदार किस्‍से भी शेयर किए।

सुधा मूर्ति की ये बात सुनकर कपिल भी हो गए हैरान

सुधा मूर्ति ने कुछ ऐसे भी खुलासे किए जिसे सुनकर कपिल शर्मा भी अचंभित हो गए। पहले बता दें सुधा मूर्ति ने इंफोसिस के को फाउंटर और मशहूर बिजनेसमैन नारायण मूर्ति की पत्‍नी हैं और उनकी बेटी के पति ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सनक हैं।

अधिकारी ने नहीं माना कि...

सुधा मूर्ति ने एक बार का किस्‍सा बताया कि उन्‍हें आव्रजन अधिकारी ने एक बार यह मानने से इनकार कर दिया था कि उसका लंदन का पता 10 डाउनिंग स्ट्रीट था और पूछा कि क्या वह मजाक कर रही है। बता दें यह यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास और कार्यालय है।

सुनाया ये पूरा किस्‍सा

सुधा मूर्ति ने कहा कि एक बार जब मैं लंदन गई थी तब उन्होंने मुझसे मेरा घर का पता पूछा। उस अधिकारी ने मुझसे पूछा था कि आप लंदन में कहां ठहरी हो?' सुधा मूर्ति ने कहा उस समय मेरी बड़ी बहन मेरे साथ थी और मैंने सोचा कि मैं 10 डाउनिंग स्ट्रीट' लिखूं क्‍योंकि मेरा बेटा भी वहीं (यूके में) रहता है, लेकिन मुझे उसका पूरा पता याद नहीं था। बेटे का पता ना याद होने के कारण मैंने आखिरकार 10 डाउनिंग स्ट्रीट लिख दिया। तब उस आव्रजन ऑफीसर ने मेरी तरफ देखा और कहा, 'क्या तुम मजाक कर रही हो?

सुधा मूर्ति ने कहा कोई ये मानता ही नहीं

सुधा मूर्ति ने कहा मैंने उनसे कहा 'नहीं, मैं झूठ नही आपको सच बता रही हूं, इस पर भी उसने सोचा कि मैं मजाक कर रही हूं। उन्‍होंने ये वायया बताते हुए कहा कोई नहीं मानता कि मैं, 72 साल की एक सीधी-सादी महिला, यूके के प्रधानमंत्री की सास हो सकती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+