इस दिन से शुरू हो रहा है कपिल शर्मा शो का नया सीजन, रिलीज हुआ प्रोमो

फेमस कॉमेडी रिएलिटी शो कपिल शर्मा शो का नया सीजन दोबारा शुरू होने जा रहा है। इसी बीच शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

मुंबई, 25 अगस्तः टीवी का फेमस कॉमेडी रिएलिटी शो कपिल शर्मा शो का नया सीजन दोबारा शुरू होने जा रहा है। इसी बीच शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा शो के नए सीजन में कौन कौन से किरदार शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही पुराने कॉमेडियन भी नए अवतार में नजर आने वाले हैं। वीडियो में आप देखे सकते हैं कि कपिल शर्मा अस्पताल में भर्ती होते हैं। वह जैसे ही होश में आते हैं तो बाकी सारे किरदार उनके पास खड़े होते हैं। कपिल शर्मा अपने ससुर जी को पहचान लेते हैं। ससुर जी का किरदार इश्तियाक खान निभा रहे हैं। कीकू शारदा गुड़िया के रूप में और चंदन प्रभाकर बतौर चंदू नजर आने वाले हैं। वहीं कपिल शर्मा अपनी को-स्टार सुमोना को देखकर कहते हैं ये बहनजी कौन है। इसके बाद सब कहते हैं कि ये तुम्हारी पत्नी है। कपिल इस बात पर दुखी हो जाते हैं।

kapil sharma

इस दिन शुरू होगा कपिल शर्मा का नया सीजन
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अस्पताल में एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े की एंट्री होती है जिसका नाम होता है गजल। गजल को देखते ही कपिल शर्मा खुश हो जाते हैं। मेमोरी भूलने वाले कपिल शर्मा को अचानक ही गजल की स्कूटी तक का नंबर तक याद आ जाता है। तभी शो की जज अर्चना पूरन सिंह वहां आती हैं और कहती है कि बीवी याद नहीं और गजल का स्कूटी नंबर भी याद है। इस प्रोमो के साथ मेकर्स ने बताया है कि कपिल शर्मा शो 10 सितंबर से शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे आएगा।

कृष्णा नहीं होंगे शो का हिस्सा
इस प्रोमो को देखने के बाद शो के फैंस और दर्शक कृष्णा अभिषेक को बहुत मिस कर रहे हैं। आपको बता दें कि लोगों को कृष्णा का किरदार बहुत पसंद था। लोग सपना पार्लर वाली को देखना खूब पसंद करते थे। लोग सोशल मीडिया पर कृष्णा अभिषेक की वापसी को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने कपिल शर्मा से सुनील ग्रोवर को भी शो में वापिस बुलाने की अपील की है। पिंकविला से हुई बातचीत के अनुसार कृष्णा अभिषेक ने खुद ही इस बात की जानकारी दी है कि अब वह कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे। जानकारी के अनुसार कृष्णा ने इस शो में अब तक सपना, जैकी दादा, धर्मेंद्र और जीतेंद्र का किरदार निभाया है। कृष्णा ने बताया कि उन्हें शो के एग्रीमेंट से दिक्कत हो रही है और इसलिए वह इस शो को छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+