कपिल ने अर्चना को कहा--'मेरी लेडी लाफिंग बुद्धा' , शेयर की Kiss वाली क्यूट फोटो
नई दिल्ली, 10 मई। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' के होस्ट कपिल शर्मा और जज की भूमिका में नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह के बीच में एक बहुत ही प्यारा सा रिश्ता है। दोनों के बीच काफी मजेदार छेड़छाड़ देखने को मिलती है। कपिल जमकर अर्चना सिंह का मजाक उड़ाते हैं लेकिन यह सब कुछ केवल शो का हिस्सा है। सच तो ये है कि कपिल और अर्चना पूरन सिंह का रिश्ता काफी गहरा है और दोनों के दिलों में एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान भी है।

कपिल ने शेयर की क्यूट तस्वीरें
जिसका ताजा नमूना है कपिल की ये नई पोस्ट, दरअसल कपिल ने अपने शो की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें एक में अर्चना अपने प्यारे कपिल को किस करती दिख रही हैं तो एक में उनके कान पकड़ती नजर आ रही हैं।
'मेरी लेडी लाफिंग बुद्धा लव यू'
इन क्यूट तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है कि -'मेरी लेडी लाफिंग बुद्धा लव यू @archanapuransingh जी ❤️ हम सभी को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद, कभी-कभी हमारे मूर्खतापूर्ण चुटकुलों पर भी प्यार और हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद 🙏।

कपिल की पोस्ट हुई वायरल
कपिल की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे अभी तक 671,039 लोग लाइक कर चुके हैं तो वहीं अर्चना पूरन सिंह ने भी प्यार भरा रिप्लाई किया है।
'आपको पता नहीं है कि मैं आपसे कितना प्यार करती हूं'
उन्होंने लिखा है कि "ओह, आप मुझे हंसाते हैं। आप मुझे रुलाते हैं। सभी सही कारणों के लिए कपिल! कुछ तो पुराना रिश्ता होगा ही ... जो इस जन्म में भी 2007 से लेकर आज तक बरकरार है। आपको पता नहीं है कि मैं आपसे कितना प्यार करती हूं। (या आप जानते हैं इसलिए आप हर समय मेरे साथ इतने सारे पंगे लेते हो) तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए खूब सारी दुआएं। लव यू ऑलवेज।'

कपिल और अर्चना में काफी अच्छी मित्रता है
आपको बता दें कि कपिल शर्मा जिस लॉफ्टर चैलेंज के विनर थे उसी शो में अर्चना जज थीं। तब से लेकर आज तक कपिल और अर्चना में काफी अच्छी मित्रता है। शो में कई बार जब कपिल और उनकी टीम अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाते हैं तो कई बार ट्रोल भी किए जाते हैं।
'मुझे कपिल का मजाक बुरा नहीं लगता है'
इस पर एक बार रिएक्शन देते हुए अर्चना ने कहा था कि बहुत मुश्किल होता है अपने बारे में भलाबुरा कहना-सुनना और अपना ही मजाक बनाना। लेकिन यह सब शो का फार्मेट है और मुझे पता है कि वो लोग सिर्फ फन के लिए ऐसा करते हैं इसलिए मुझे बुरा नहीं लगता है। कपिल को मैं सालों से जानती हूं, मुझे पता है कि वो मेरी कितनी असल जिंदगी में रिसपेक्ट करता है इसलिए लोगों को उसे इस बात के लिए ट्रोल नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications