कपिल शर्मा के बर्थडे पर अक्षय कुमार ने टांग खिंचाई करते हुए किया विश, देखें क्या लिखा
नई दिल्ली, 02 अप्रैल: हर किसी को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल शर्मा का 2 अप्रैल को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर कॉमेडियन को कई सेलिब्रेटीज और उनके फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को बड़े ही निराले अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय कुमार ने कपिल की खिंचाई का नहीं छोड़ा मौका
कपिल शर्मा में अब तक जो एक्टर सबसे अधिक बार गेस्ट बन कर आ चुके हैं वो अक्षय कुमार हैं। आए दिन अपने फिल्म के प्रमोश के लिए अक्षय कुमार शो में नजर आते हैं और कपिल शर्मा की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वहीं अब बर्थडे पर भी अक्षय कुमार कपिल की खिंचाई करने से बाज नहीं आए ।

क्षय कुमार ने ट्विटर पर कपिल शर्मा को बधाई देते हुए क्या लिखा
अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को झप्पी पाते हुए अपने साथ ये खूबसूत शेयर की और प्यार भरे और अनोखे अंंदाज में बर्थडे विश किया। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर कपिल शर्मा को बधाई देते हुए लिखा 'उम्मीद है इस साल तेरे लोखंडवाला ही नहीं बांद्रा में भी बहुत सारे घर हो।
I hope iss saal tere Lokhandwala hi nahi Bandra mein bhi bahot saare ghar ho 😜 Always wishing you the best in life brother, Happy birthday @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/Eg9RbzN8QX
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 2, 2022
अक्षय कुमार और कपिल के बीच नाराजगी का सच
अभी हाल ही में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज हुई जिसके प्रमोशन के लिए अक्षय कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे और जमकर धमाल मचाया था। वहीं इसके कुछ दिनों पहले खबरें आईं थीं कि अक्षय कुमार कपिल शर्मा से नाराज चल रहे हैं और उनके शो में ना जाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, बाद में कपिल शर्मा और अक्षय कुमार ने इससे इनकार किया था और उसके कुछ दिन बाद ही बच्चन पांडे की टीम की कीर्ति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी के साथ फिल्म को प्रमोट करने शो में पहुंचे और जमकर दर्शकों को हंसाया था।












Click it and Unblock the Notifications