'फार्महाउस में मुर्गियों का पीछा करते हैं या...' कपिल ने सैफ अली खान से पूछा टेढ़ा सवाल, शर्म से लाल हुए एक्टर

अपने शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में कपिल ने सैफ से कुछ ऐसा पूछ लिया कि एक्टर भी शर्म के मारे लाल हो गए। लेकिन फिर सैफ ने कपिल को ऐसा जवाब दिया कि कपिल की भी बोलती बंद हो गई।

मुंबई, 20 सितंबर: कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' अपने नए सीजन के साथ वापसी कर चुका है। शो में कई नए चेहरे कॉमेडी का नया डोज देते नजर आ रहे हैं। अब शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कपिल शर्मा सैफ अली खान की टांग खींचते हुए दिख रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में सैफ अली खान और उनकी आने वाली फिल्म की टीम बतौर गेस्ट पहुंची। इस दौरान कपिल शर्मा सैफ अली खान के साथ काफी हंसी-मजाक करते दिखे। लेकिन तभी कपिल ने सैफ से कुछ ऐसा पूछ लिया कि एक्टर भी शर्म के मारे लाल हो गए। फिर इसके बाद सैफ के जवाब ने कपिल की बोलती बंद कर दी।

'पीछा करने में माहिर हैं सैफ'

'पीछा करने में माहिर हैं सैफ'

कपिल शर्मा कहते हैं कि सैफ अली खान अपनी ज्यादातर फिल्मों में पीछा करते हैं। जैसे भूत पुलिस में भूत का पीछा कर रहे थे। बंटी बबली 2 में वे नकली बंटी और बबली के पीछे हैं। और आने वाली फिल्म में वे ऋतिक रोशन का पीछा कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे लोगों का पीछा करने में माहिर हैं।

कपिल ने की सैफ की खिंचाई

कपिल ने की सैफ की खिंचाई

कपिल यहीं नहीं रुके, कॉमेडियन ने सैफ से पूछा कि सैफ का ये ऑब्सेशन उनके फार्महाउस में भी दिख रहा है। कपिल कहते हैं कि जब भी आप अपने फार्महाउस जाते हैं तो क्या आप वहां मुर्गियों का पीछा करते हैं या फिर वहां भी कुछ लोग हैं?

सैफ ने बंद की बोलती

सैफ अली खान का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है। वे कपिल को जवाब में कहते हैं कि मैंने उन मुर्गियों का शिकार करने के लिए मुर्गा रखा है। इतना सुनकर कपिल शर्मा की बोलती बंद हो जाती है और वहां बैठी ऑडियंस ठहाके मारकर हंसने लगती है।

सुर्खियों में रहा शो

सुर्खियों में रहा शो

नया सीजन शुरू होने से पहले कपिल शर्मा शो काफी सुर्खियों में रहा। चंदन प्रभाकर उर्फ चंदू के शो छोड़ने की बात से फैंस काफी परेशान नजर आए। हालांकि, BT संग बातचीत में चंदन ने बताया था कि मैं सीजन में नहीं रहूंगा। उन्होंने छो में ना होने की वजह को ब्रेक लेना बताया।

चंदन प्रभाकर ने लिया ब्रेक

चंदन प्रभाकर ने लिया ब्रेक

चंदू ने कहा कि मुझे लगता है कि जब आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्टर का हिस्सा होते हैं तो दूसरी चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता है। मैं एक वेब शो में अभिनय करने और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करने की उम्मीद कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+