खुल गई कपिल शर्मा की पोल! गिरती जा रही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की रैकिंग, लेकिन टीम ने किया ऐसा कांड

The Great Indian Kapil Show: टीवी की दुनिया में जमकर धूम मचाने के बाद फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अब अपनी टीम के साथ ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भारत समेत 190 देशों में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को स्‍ट्रीम किया जा रहा है। इस बार शो में कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की भी वापसी हो गई है।

कपिल शर्मा का ये शो नहीं जीत सका दर्शकों का दिल
आपको बता दें कि अब तक इस शो के चार एपिसोड स्‍ट्रीम हो चुके हैं। लेकिन खबर है कि इसमें से कोई भी एपिसोड अभी तक दर्शकों का दिल नहीं जीत सका है। शो दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है।

kapil sharma

नेटफ्ल‍िक्‍स के आंकड़ों ने खोल दी कपिल शर्मा की पोल
खुद नेटफ्ल‍िक्‍स के आंकड़े बताते हैं कि शो देखने वाले दर्शकों की संख्‍या हफ्ते दर हफ्ते गिरती जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम ने हाल ही में शो के सक्‍सेस का जश्न भी मनाया जिसकी तस्‍वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शो के 4 एपिसोड हो चुके हैं स्ट्रीम
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्ध‍िमा साहनी के साथ पहुंचे थे। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा और इम्‍त‍ियाज अली, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपने छोटे भाई और एक्टर सनी कौशल के साथ मेहमान बनकर शो आ चुके हैं।

रणबीर वाला पहला एपिसोड लोगों को आया था पसंद
नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप-10 लिस्‍ट के मुताबिक, रणबीर वाले पहले एपिसोड को 2.5 मिलियन का टोटल व्‍यूज मिला। ये उस हफ्ते लिस्‍ट में नंबर 3 पर था। लेकिन अगले हफ्ते एक नए एपिसोड के बावजूद शो के टोटल व्‍यूज 2.6 म‍िलियन ही रहे। शो को दूसरे हफ्ते में 2 लाख लोगों ने ही देखा। लेकिन तब उनके पास दो एपिसोड में से चुनने का विकल्‍प था। नतीजा ये हुआ कि दूसरे हफ्ते की टॉप-10 लिस्‍ट में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' तीन नंबर से ख‍िसककर 5वें नंबर पर पहुंच गया।

एक महीने में गिरकर 8वें नंबर पर पहुंच गया शो
वहीं जब तीसरे वीकेंड में तीसरा एपिसोड आया तो उस सप्ताह के अंत तक, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की रैंकिंग टॉप-10 की लिस्‍ट में और नीचे गिरकर 8वें नंबर पर पहुंच गई। तीसरे सप्ताह के दौरान एपिसोड को टोटल व्‍यूज 1.7 मिलियन ही मिले।

कपिल के शो से ज्‍यादा देखा गया 'मामला लीगल है'
नेटफ्लिक्स के लिए ये कपिल शर्मा का पहला प्रोजेक्ट नहीं है। साल 2022 में कपिल ने इसी प्‍लेटफॉर्म पर अपना पहला स्टैंड-अप स्पेशल 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट' रिलीज किया था। तब भी ग्‍लोबल टॉप-10 में ये शो जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया था। ऐसे में अगर कपिल शर्मा शो की तुलना कॉमेडी वेब सीरीज 'मामला लीगल है' से की जाए तो रवि किशन की सीरीज को पहले हफ्ते में 1.1 मिलियन व्यूज मिले थे, जबकि दूसरे सप्ताह में इसने 2 मिलियन व्‍यूज बटोरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+