Kantara Chapter 1 Box Office: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस हो जाएगा धुआं-धुआं, ऋषभ की फिल्म करेगी जबरदस्त कमाई

Kantara: Chapter 1 Box Office Prediction: ऋषभ शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था, जिसने रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोरीं और एडवांस बुकिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमानित आंकड़े सामने आ रहे हैं।

Kantara Chapter 1 Box Office Prediction

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कांतारा: चैप्टर 1' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने को तैयार है। अनुमान है कि फिल्म पहले दिन कुल 30 से 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इसमें से अकेले हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होने की संभावना है। हालांकि, ये अभी शुरुआती अनुमान हैं और आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं।

'कांतारा: चैप्टर 1' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो पौराणिक कथाओं, एक्शन और भावनाओं का एक बेहतरीन मिश्रण है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है। उनके किरदार को दर्शक पहले से ही काफी पसंद करते रहे हैं। ऋषभ ने इस बार अपनी शानदार दुनिया रची है। जिसमें धमाकेदार एक्शन और इमोशन है। फिल्म की कहानी इस बार वहां से शुरू होती है, जहां ऋषभ का किरदार अपने पिता को खोजने जाता है। इसके बाद ही कहानी आगे बढ़ती है। जिसमें मार-काट भी होती है। फिल्म का VFX भी जबरदस्त है।

इस फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऋषभ शेट्टी के अलावा, फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स की इस फिल्म से काफी अच्छी उम्मीदें हैं। लेकिन देखना होगा कि फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+