Kanguva BO Collection: दूसरे ही दिन सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' को लगा तगड़ा झटका, जानें कितनी की कमाई
Kanguva Box Office Collection Day 2: साउथ के फेमस एक्टर सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' गत 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सूर्या के फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा था। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्सम मिला है।
फिल्म की ओपनिंग काफी ठंडी साबित हुई
आपको बता दें कि फिल्म 'कंगुवा' अपने ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कारोबार नहीं कर पाई है। तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। काफी हाईप के बाद ये फिल्म 5 भाषाओं (तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी) में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की ओपनिंग काफी ठंडी साबित हुई है।

'कंगुवा' की कहानी में नहीं है कोई खास दम
लोगों की मानें तो साउथ के फेमस डायरेक्टर शिवा की फिल्म 'कंगुवा' की कहानी और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस में कुछ खास दम नजर नहीं आया है। हालांकि फिल्म की सिनेमैटोग्रॉफी और वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है।
दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर निकली फिल्म की हवा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'कंगुवा' दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई है। वहीं दूसरे दिन तो इस पीरियड एक्शन ड्रामा की बॉक्स ऑफिस पर हवा निकल गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर तमिल में 14.9 करोड़, हिंदी में 3.5 करोड़, तेलुगू में 5.5 करोड़, कन्नड़ में 0.03 करोड़ और मलयालम में 0.07 करोड़ की कमाई की थी।
'कंगुवा' ने दूसरे दिन कमाए 9 करोड़ रुपए
वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'कंगुवा' ने दूसरे दिन करीब 9 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ 'कंगुवा' के दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 33 करोड़ रुपये हो गया है।
300 करोड़ रुपये से अधिक का है फिल्म का बजट
रिलीज से पहले इस फिल्म ने जबरदस्त एडवांस बुकिंग की थी। ऐसे में पहले दिन की कमाई को लेकर हर कोई उत्साहित था। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये से अधिक है। फिल्म 2डी, 3डी और आईमैक्स वर्जन में रिलीज हुई है।
फिल्म में सूर्या ने डबल रोल निभाया है
फिल्म में सूर्या के साथ साथ बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आ रही हैं। फिल्म में सूर्या ने डबल रोल निभाया है। ऐसा माना जा रहा है कि शिवा की फिल्म 'कंगुवा' तमिल भाषा के मशहूर नॉवेल 'परी' पर आधारित है।
तमिल नॉवेल पर आधारित है फिल्म की कहानी
तमिल नॉवेल 'परी' में एक ऐसे महान योद्धा की कहानी मौजूद है, जिसने कभी चोल, चेर और पांड्या के सामने हार नहीं मानी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या उसी वीर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं मूवी में विलेन के किरदार में बॉबी देओल काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications