कंगना रनौत ने देखी फिल्म 'ओपेनहाइमर', बोलीं- भगवद गीता वाला इंटीमेट सीन मेरा फेवरेट
Kangana Ranaut On Oppenheimer: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। ये फिल्म गत 21 जुलाई को रिलीज हुई थी। हालांकि रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर लोग तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के कई सीन्स को लेकर विवाद भी चल रहा है। इसके भगवत गीता के श्लोक के पाठ करने वाला सीन तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
कंगना रनौत ने देखी फिल्म 'ओपेनहाइमर'
आपको बता दें कि परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के किरदार को निभाने वाले सिलियन मर्फी इस मूवी में इंटीमेट सीन के दौरान 'श्रीमद भगवद गीता' पढ़ते नजर आते हैं। लोग इस सीन को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सबके सामने रखी है।

कंगना ने फिल्म पर अपना रिव्यू किया शेयर
कंगना रनौत ने इस मूवी के बारे में सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी शेयर किया है। कंगना रनौत ने ट्विटर हैंडल पर कई नई फोटोज शेयर करते हुए लिखा है- ओपेनहाइमर डे... क्या कमाल की फिल्म है। फिजिक्स, पॉलिटिक्स और इतिहास का बढ़िया मिश्रण, जो मुझे काफी पसंद है। अगर सिनेमैटिक ऑर्गेज्म नाम की कोई चीज है तो मेरे लिए ये #ओपेनहाइमर है। वहीं कंगना रनौत ने कई ट्विटर यूजर्स को फिल्म को लेकर करारा जवाब देते हुए इस मूवी का बचाव भी किया है।
कंगना रनौत ने यूजर को दिया ऐसा जवाब
कंगना रनोत ने फिल्म देखने के बाद ट्विटर पर लिखा है- हर किसी का भक्ति दिखाने का अपना तरीका होता है। एक यहूदी होने के नाते वह धार्मिक रूप से हिंदू देवताओं को नहीं समझेंगे। लेकिन फिल्म अगर भगवान विष्णु से प्रभावित है तो... अब ये उनकी सच्ची भक्ति है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह फिल्म की तारीफ करती दिखाई दे रही हैं।
कंगना रनौत को पसंद आया फिल्म का ये सीन
कंगना रनौत ने अपने फैंस से कहा कि उन्हें ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। कंगना को भी ये फिल्म काफी अच्छी लगी है। कंगना ने कहा- ये एक फिजिसिस्ट की कहानी है, जो वर्ल्ड वॉर 2 में अमेरिका के लिए परमाणु बम बनाते हैं। इसमें मेरा फेवरेट पार्ट भगवद गीता वाला है, जहां भगवान विष्णु का रेफरेंस दिया गया है। वह भगवान के उपदेशों को अपने अंदर चैनलाइज करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने अब तक भारत में 95.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।












Click it and Unblock the Notifications