करण जौहर को अपने 'लॉकअप' में चाहती हैं कंगना रनौत, आमिर खान का भी लिया नाम

मुंबई, 16 फरवरी: कंगना रनौत इन दिनों अपने रियलिटी शो 'लॉकअप' को लेकर चर्चा में हैं। एकता कपूर ने ये शो लॉन्च किया है, जिसे कंगना रनौत होस्ट कर रही हैं। शो के ट्रेलर लॉन्च पर एकता कपूर के साथ पहुंची कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के नाम लिए हैं, जिनको वो अपने 'लॉकअप' में रखना चाहती हैं। इसमें करण जौहर, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे नाम हैं।

करण को लॉकअप में रखना चाहूंगी

करण को लॉकअप में रखना चाहूंगी

कंगना ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री के बहुत सारे लोग हैं, लॉक-अप में होने चाहिए। मेरे लॉक-अप में मेरी फेवरेट कास्ट में सबसे पहला नाम होगा मेरे बेस्ट फ्रेंड करण जौहर का। करण, एकता और मैं अंदर बैठकर एक साथ खाना खाएंगे। इस दौरान एकता कपूर ने हंसते हुए कंगना को टोका भी। कंगना ने तंजिया लहजे में ये कहा, सभी जानते हैं कि करण से उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

Recommended Video

    New Year 2022: नए साल पर Kangana Ranaut पहुंची Tirupati Balaji, मांगा ये वरदान | वनइंडिया हिंदी
    आमिर और अमिताभ को भी लेना चाहूंगी

    आमिर और अमिताभ को भी लेना चाहूंगी

    कंगना रनौत ने आगे कहा, मैं आमिर खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं उन्हें लॉक-अप में रखना चाहूंगी। मैं मिस्टर बच्चन से भी प्यार करती हूं। वो भी मेरी इच्छा सूची में हैं। कंगना ने आगे कहा, मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ राजनेता भी होने चाहिए। हालांकि एकता ने उनको नेताओं का नाम लेने से रोक दिया।

    27 फरवरी से आएगा शो

    27 फरवरी से आएगा शो

    कंगना रनौत के इस रियलिटी शो में 16 प्रतियोगी होंगे, जो उनके 'लॉकअप' में बंद होंगे। कंगना इस शो को होस्ट करती नजर आएंगी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया जाएगा। ये 16 कंटेस्टेंट 72 दिनों के लिए लॉकअप में बंद रहेंगे। कंगना रनौत इस शो 'लॉकअप' के साथ ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं। एकता कपूर और कंगना रनौत ने शो को लेकर यह कहा है कि एक कंट्रोवर्शियल शो होगा जो पहले कभी नहीं देखा गया और सुना गया है।

     शो को लेकर क्या कहती हैं कंगना

    शो को लेकर क्या कहती हैं कंगना

    ऐक्ट्रेस ने इस शो को होस्ट करने का फैसला लेने पर कहा कि मैं फिल्मों में मैं बड़े किरदार निभाती हूं। मुझे अपने लेवल से ऑडियंस से बातचीत करने का मौका नहीं मिलता। इसलिए मैंने सोचा कि ये शो मुझे लोगों के साथ बातचीत करने का मौका देगा। इसी को देखते हुए मैंने ये शो होस्ट करने का फैसला लिया है। शो के अलावा कंगना रनौत इस समय 'टीकू वेड्स शेरू', 'तेजस' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+