'इंदिरा गांधी पर फिल्म बनाई तो आत्महत्या कर ली' Kangana Ranaut का बड़ा दावा, इमरजेंसी रिलीज करना था मुश्किल
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी का लगातार प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। पिछले साल इस फिल्म को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट बार-बार टाली जा रही थी। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कैसे इसका सामना किया।
कंगना रनौत ने ANI से बातचीत कर कहा, "बहुत संघर्ष रहा...काफ़ी चीज़ों का सामना करना पड़ा। यह आसान सफर नहीं था... इसमें कई कठिनाइयाँ आईं... हमें यह फिल्म कई समुदायों को दिखानी पड़ी। हमारी फिल्म को हर एक बात पर जांचा गया...इन सभी मुश्किलों को पार करके हम यहाँ तक पहुंचे हैं। हमें अपने संविधान, देश और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) पर पूरा विश्वास है, जिन्होंने आज हमारी फिल्म को रिलीज़ के लिए मंजूरी दी है। हम फिल्म को दुनिया के सामने पेश करने के लिए एक्साइटेड हैं।"

कंगना को फिल्म की रिलीज़ में देरी के बाद मुंबई में अपनी संपत्ति बेचनी पड़ी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि इस फिल्म को बनाते समय मुझे इतनी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ेंगी... आम तौर पर मेरी फिल्में आराम से बजट में बनती हैं, लेकिन इस बार मुझे कई संघर्षों का सामना करना पड़ा। चाहे वो स्टूडियोज़ या फंड्स से जुड़ी समस्याएँ हों। सबसे बड़ा संघर्ष यह था कि कोई भी फिल्म के रिलीज़ के बारे में सुनिश्चित नहीं था। 'क्या ये कभी रिलीज़ होगी या नहीं?' यह सवाल हमेशा हमारे दिमाग में था।"
ये भी पढ़ें: Emergency: कट, कट, कट... कंगना की इमरजेंसी से हटेंगे ये सींस! मेकर्स ने कोर्ट से मांगा वक्त
कंगना की मानें तो इस फिल्म को बनाने के दौरान उनके साथ वो सब हुआ जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा, 'देखिए, इंदिरा गांधी पर आज तक किसी ने फिल्म नहीं बनाई, हां कुछ फिल्में बनाकर नाम बदलकर दिखा दी गईं, लेकिन एक सच्ची फिल्म का निर्माण करना किसी के लिए भी आसान नहीं था।' उन्होंने फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' को लेकर दावा किया कि इस फिल्म के डायरेक्टर अमृत नाहटा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया था। क्योंकि उन्होंने सच्चाई दिखाने की कोशिश की थी।
कंगना की फिल्म इमरजेंसी की कहानी 1975 से 1977 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित है। इस दौरान देश में किस तरह के दंगे हुए और उनके इस फैसले से देश पर कैसा असर हुआ। पहले ये फिल्म पिछले साल 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी न मिलने के कारण फिल्म की रिलीज़ को टालना पड़ा था। अब इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है और यह 17 जनवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: Emergency Trailer 2: 'मैं ही कैबिनेट हूं' रिलीज हुआ इमरजेंसी का दूसरा ट्रेलर, कंगना रनौत करेंगी युद्धा का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications