'तेरे रोने के दिन आ गए हैं...', करण जौहर पर कंगना का निशाना, Lock Upp शो से जुड़ा है मामला

मुंबई, 01 अप्रैल। कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कंगना रनौत ने अपने इस शो की लोकप्रियता को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। कंगना रनौत अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं और इस शो में भी वह अपने इसी अंदाज को दिखाती हैं। हर हफ्ते वीकेंड शो में कंगना रनौत शो के प्रतियोगियों के साथ बात करती हैं। कंगना रनौत ने दावा किया है कि उनका यह शो 200 मिलियन व्यूज को पार कर गया है।

200 मिलियन व्यूज पार करने पर खुश

200 मिलियन व्यूज पार करने पर खुश

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने जो पोस्ट किया है उसमे लिखा है, लॉक अप के व्यूज 200 मिलियन पहुंच चुके हैं, सारी चंगू-मंगू सेना, मीडिया के विलेन और जो पैपराजी इन लोगों के साथ हैं, ये लोग छुप-छुप के रोने जा रहे हैं। इतने पापड़ बेलने के बाद भी देखो 200 मिलियन व्यूज हो गए हैं और अभी आगे-आगे देखो होता है क्या। तेरे रोने के दिन आ गए हैं पापा जो। कंगना रनौत ने फिल्म मेकर करन जौहर पर निशाना साधते हुए उन्हें पापा जो के नाम से संबोधित किया।

करन और ऋतिक को लिया आड़े हाथ

करन और ऋतिक को लिया आड़े हाथ

गौर करने वाली बात है कि कंगना रनौत और करन जौहर के बीच काफी समय से तकरार देखने को मिल रही है। दरअसल कंगना रनौत ने करन जौहर पर आरोप लगाया था कि वह परिवारवाद के ध्वजवाहक हैं। कॉफी विद करन शो में कंगना रनौत ने करन जौहर पर निशाना साधा था। बता दें कि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में कंगना रनौत ने ऋतिक रौशन पर भी निशाना साधा था। ऋतिक रोशन पर भी कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में निशाना साधा था। कंगना ने लिखा था, लोग पांच उंगलिया मिला के हाथ जोड़ रहे हैं, वैसे गला तो छह उंगलियों वालों का भी सूख रहा है।

पिछले हफ्ते 100 मिलियन व्यूज पार

पिछले हफ्ते 100 मिलियन व्यूज पार

बता दें कि पिछले हफ्ते ही लॉक अप शो ने अपने 19वें दिन में ही 100 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए थे। कंगना ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा मैं आप लोगों के इस प्यार की आभारी हूं जिन्होंने लॉअप शो को इतना पसंद किया, उसे इतनी व्यूवरशिप मिल रही है। यह साबित करता है कि शो का कॉन्सेप्ट और काफी अच्छा है और यह लोगों को मनोरंजन दे रहा है।

कंगना ने एकता की तारीफ की

कंगना ने एकता की तारीफ की

कंगना ने लिखा कि एक बार फिर से यह साबित होता है कि एकता कपूर का विजन जबरदस्त है, एमएक्स प्लेयर पर शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है। लॉक अप आने वाले दिनों में और भी बड़ा होने जा रहा है। बता दें कि लॉक अप शो को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। लॉक अप शो एमएक्स प्लेयर के साथ आल्ट बालाजी पर भी स्ट्रीम हो रहा है। इसका पहला एपिसोड 27 फरवरी 2022 को रिलीज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+