'क्या बदमाशी है ये?' नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी की ये हरकत देख भड़कीं कंगना रनौत, शेयर किया वीडियो

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देख कंगना रनौत भड़क उठीं।

Kangana Ranaut Supports Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया का झगड़ा इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। एक बार फिर एक्टर की पत्नी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बंगले के बाहर खड़े हैं और उनकी पत्नी उन्हें बंगले के अंदर नहीं आने दे रही। पति पत्नी का ये झगड़ा अब फिर से मीडिया की हेडलाइन का हिस्सा बनने लगा है। इस बीच अब मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया।

कंगना रनौत का नवाजुद्दीन की पत्नी पर फूटा गुस्सा

कंगना रनौत का नवाजुद्दीन की पत्नी पर फूटा गुस्सा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर की पत्नी पर जमकर निशाना साधा। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया।

सोशल मीडिया पर लगाई जमकर लताड़

सोशल मीडिया पर लगाई जमकर लताड़

कंगना ने ये वीडियो शेयर कर लिखा, 'इतना दुख हो रहा है ये सब देखकर, नवाज साब को उनके घर के बाहर इस तरह बेइज्जत किया जा रहा है। उन्होंने अपना सब कुछ अपने परिवार को दे दिया। कई साल किराए के मकान पर रहे। रिक्शे में टीटू वेड्स शेरू की शूटिंग पर आते थे। बीते साल उन्होंने ये बंगला खरीदा था। अब ये सब देखकर दिल टूट गया। उन्हें उनके घर के बाहर ही बेइज्जत किया जा रहा है। दुख की बात है।'

'नवाज साब ने आज तक जो भी कमाया था वो...'

'नवाज साब ने आज तक जो भी कमाया था वो...'

कंगना रनौत अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं कि, नवाज साब ने आज तक जो भी कमाया था वो अपने भाइयों को दे दिया। एक्स वाइफ जिसे उन्होंने कई साल पहले तलाक दे दिया था। उसके लिए भी उन्होंने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा, फिर अपनी मां के लिए एक बंगला खरीदा। तब वो बहुत एक्साइटिड थे और अब ये क्या हो रहा है।

'इसे देखकर रोने का मन कर रहा है'

'इसे देखकर रोने का मन कर रहा है'

कंगना आगे नवाजुद्दीन की पत्नी की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'मैंने उनकी एक्स पत्नी को कभी नहीं देखा लेकिन अब अचानक से उनके बंग्ले पर कब्जा करके बैठी हैं। मैंने अभी देखा कि वो सड़क पर खड़े है और वो इतने बड़े स्टार का वीडियो बना रही है। क्या बदमाशी है ये? इसे देखकर रोने का मन कर रहा है। एक्टिंग जॉब से पैसा कमाना आसान नहीं है, एक्टर बहुत मेहनत करते हैं। वो कैसे घर को अपने पास रखने का फैसला कर सकती है?'

पत्नी आलिया ने नवाज पर लगाया था आरोप

पत्नी आलिया ने नवाज पर लगाया था आरोप

दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर और उनकी मां पर आरोप लगाया कि, वह ना उन्हें बाथरूम जाने दे रहे हैं। ना ही उन्हें 7 दिनों से खाना दिया। जिसके बाद उन्होंने एक्टर और उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज कराया। हाल ही में खबर आई थी कि, पत्नी और मां के झगड़े से परेशान होकर एक्टर अब कुछ दिनों के लिए होटल में शिफ्ट हो गए। लेकिन, अब उनके साथ हो रहे इस तरह के बर्ताव के बाद देखना होगा कि, पुलिस अब क्या एक्शन लेती है।

Recommended Video

    Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya Siddiqui ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+