थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत ने सरेआम कही ये बड़ी बात, फूटा गुस्सा, बोलीं- ये किसी अपराध से कम नहीं और लोग...

Kangana Ranaut Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है तब से वह सुर्खियों में छाई हुई है। कंगना रनौत को बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला था और उन्होंने इसमें जीत भी हासिल की है। दूसरी तरफ एक्ट्रेस एक बड़ी घटना का भी शिकार हो गई हैं।

कंगना रनौत का ट्वीट हुआ वायरल
कंगना रनौत को उनके एक पुराने बयान के तर्ज पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CSIF की एक महिला कॉन्स्टेबल ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है। इसके बाद से ही इस खबर पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने भी खुद इस पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया लोगों के सामने रखी थी। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में फिर से रिएक्ट किया है और ट्वीट शेयर कर ऐसी बात कह दी है।

Kangana Ranaut

कंगना ने लिखा- कोई भी अपराध बिना कारण नहीं होता
हर बलात्कारी, हत्यारा या चोर के पास अपराध करने के लिए हमेशा एक मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या वित्तीय कारण होता है। कोई भी अपराध बिना कारण के नहीं होता है, फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। अगर आप क्रिमिनल्स के साथ जुड़े हुए हैं तो आप दुनिया के सारे नियमों को किनारे रखकर कोई भी क्राइम करने को लेकर भवनात्मक रूप से सक्रिय हो जाएंगे।

'आप किसी की अनुमति के बिना ऐसा नहीं कर सकते'
कंगना रनौत ने आगे कहा- अगर आप किसी के कन्फर्ट जोन को तोड़कर बिना अनुमति के उनकी बॉडी को छूने और जलील करने की मंशा रखते हैं तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं आप मन की गहराइयों तक रेप और मर्डर जैसी घटनाओं को लेकर भी सहज हो जाते हैं, क्योंकि ये भी तो किसी के साथ जबरदस्ती करने के समान ही हुआ।

'बोझ, ईष्या और नफरत दिमगा में रखना ठीक नहीं'
कंगना रनौत ने आगे लिखा है- एक इंसान को अपनी उस मनोदिशा को गहराई से देखना चाहिए जहां पर उसके मन में आपिराधिक गतिविधियों का ख्याल आता है। मेरा सुझाव है कि योग और मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए, वरना ये जीवन और भी खटास से बोझल विचारों से भर जाएगा। इतना बोझ, ईष्या और नफरत दिमगा में रखना ठीक नहीं। खुद को फ्री रखें।

कंगना रनौत 'थप्पड़ कांड' का पूरा मामला
आपको बता दें कि गत 6 जून 2024 को कंगना रनौत मंडी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची क्योंकि उन्हें वहां से दिल्ली की फ्लाइट लेनी थी। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को अचानक ही जोरदार थप्पड़ मार दिया था। हालांकि उस समय तो कंगना ने कुछ नहीं कहा और फ्लाइट लेकर दिल्ली आ गईं।

महिला गार्ड कुलविंदर कौर को किया गया है सस्पेंड
दिल्ली एयरपोर्ट पर कंगना सीआईएसएफ के अधिकारियों से मिलीं और उन्हें पूरा मामला बताया। मामला सामने आने पर महिला गार्ड कुलविंदर कौर को तुरंत हिरासत में लिया गया और बाद में सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच चल रही है। फिलहाल कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं।

'कंगना रनौत की मानसिक हालत ठीक नहीं', ऋतिक रोशन ने सरेआम Kangana को किया था बदनाम और फिर जो हुआ...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+