Karan Johar का पुराना वीडियो देख कंगना रनौत ने साधा निशाना, डायरेक्टर को दे डाला नया नाम

बॉलीवुड की ‘धाकड़’ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक बार फिर करण जौहर का मजाक उड़ाया।

Kangna Ranaut

Kangana Ranaut Slams Karan Johar: बॉलीवुड की 'धाकड़' एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण जौहर का एक वीडियो शेयर कर उनका मजाक उड़ाया।

कंगना ने उड़ाया करण का मजाक
करण जौहर पर निशाना साधने का कंगना रनौत कोई मौका नहीं छोड़तीं। उन्होंने हाल ही में अनुष्का शर्मा और करण का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में करण अनुष्का का करियर बर्बाद करने की बात कह रहे हैं।

Kangana

एक्ट्रेस ने दिया ये नाम
इस वीडियो को शेयर कर कंगना रनौत ने करण जौहर को एक नया निक नेम दिया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'चाचा चौधरी को बस यही एक काम है'। बता दें कि, करण जौहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Karan Johar

शेयर किया करण जौहर का पुराना वीडियो
करण जौहर का यह वीडियो काफी पुराना है। जिसमें वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, अनुष्का को किसी फिल्म में कास्ट किया जाए वह उनका करियर बर्बाद करना चाहते थे। जब आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए अनुष्का की फोटो दिखाई थी तब उन्होंने एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए मना कर दिया था।

'प्रियंका चोपड़ा को करण जौहर ने किया था बैन'
ये कोई पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने करण जौहर को आड़े हाथों लिया। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने बयान दिया था कि उन्हें बॉलीवुड से किनारे करने की कोशिश की थी। वह इस राजनीति से थक चुकीं थी और उन्होंने फिर हॉलीवुड का रुख किया। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने करण जौहर पर प्रियंका को बैन करने का आरोप लगाया था।

Recommended Video

    Sid-Kiara Reception: मैचिंग ऑउटफिट में स्टनिंग लगा कपल, एक-दूसरे को पकड़कर दिए पोज | वनइंडिया हिंदी
    Karan Johar

    एक्ट्रेस के दावे पर उठे सवाल
    कंगना रनौत के इस बयान के बाद प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर का एक वीडियो नीता मुकेश अंबानी के कल्चर सेंटर से वायरल हुआ था। जिसमें दोनों एक दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आए। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को गले लगाते दिखे। जिसके बाद ये साफ हो गया कंगना के आरोप बेबुनियाद थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+