कंगना रनौत ने शेयर किया 'टीकू वेड्स शेरू' का पहला लुक, अवनीत संग दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

कंगना रनौत ने टीकू वेड्स शेरू फिल्म का एक लुक फैंस के साथ साझा किया है, जिसके बाद से लोग इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

मुंबई, 25 सितंबर: कंगना रनौत इन दिनों अपने कई सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्रस को लेकर बिजी चल रही हैं। अब कंगना अपने प्रोडक्शन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना की 'टीकू वेड्स शेरू' और इंदिरा गांधी पर बन रही उनकी फिल्म इमरजेंसी शामिल हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने भी अपडेट शेयर किया है।

Kangana Ranaut

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने Vrindavan में बांके बिहारी के किए दर्शन | वनइंडिया हिंदी *Shorts

    कंगना रनौत ने फैंस को सरप्राइस देते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि 'टीकू वेड्स शेरू' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर नजर आ रहे हैं।

    कंगना ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं।

    बताते चलें कि ये फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फैंस फिल्म की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अवनीत कौर टीकू वेड्स शेरू से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

    ऐसे में अवनीत कौर की इस पहली फिल्म को लेकर भी दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी है। अवनीत का फिल्म में से लुक देखकर दर्शक काफी खुश हो रहे हैं। इसके साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग के तो फैंस दीवाने हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+