Emergency Teaser: रक्षक या तानाशाह?, कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी के टीजर के साथ जारी की रिलीज डेट

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी के टीजर के साथ रिलीज डेट जारी की है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट को जारी कर दिया गया है। साथ ही इस फिल्म का टीजर भी शेयर किया गया है। ये फिल्म 24 नवंबर 2023 को जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगी। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

फिल्म इमरजेंसी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, इस फिल्म में आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के फैसले और उनकी छवि को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, 'रक्षक या तानाशाह?' हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की।

emergency kangana ranaut

टीजर की शुरुआत होती है, जिसमें 25 जून 1975 की तारीख दिखाई देती है, इसी दिन देश में आपातकाल घोषित किया जाता है। इसके बाद दंगों की तस्वीरों के साथ कई आपातकाल की गतिविधियां दिखाई जाती हैं। इसी टीजर में इंदिरा गांधी की आवाज में सुनाई देता है,'इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा'।

इमरजेंसी के निर्देशन और अभिनय पर कंगना रनौत ने कहा कि इमरजेंसी हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और काले अध्यायों में से एक है, जिसे युवा भारत को जानने की जरूरत है। ये हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कहानी है। साथ ही में इस फिल्म में प्रतिभाशाली कलाकारों को धन्यवाद देना चाहती हूं।

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाख नायर और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। ये फिल्म पहले अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन, कंगना ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर नवंबर में कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+