राजनीति के चलते 'मायानगरी' छोड़ रहीं कंगना रनौत? बेचने जा रही मुंबई वाला वो बंगला? जहां BMC ने की थी तोड़फोड़
Kangana Ranaut Mumbai Bungalow: फिल्मों के बाद अब राजनीति में अपने डेब्यू के साथ हिट होने वाली कंगना रनौत को लेकर नई खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत अपना मुंबई का वाला वो बंगला, जिसपर बीएमसी का बुलडोजर चला था, उसे बेचने जा रही हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत अपना मुंबई का घर बेचने जा रही हैं। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि कंगना का बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक बंगला है। जहां उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस भी है।

दिल्ली-हिमाचल में व्यस्त कंगना
बताया जा रहा है कि अपने राजनीतिक करियर के चलते कंगना अपना अधिकांश समय राजधानी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बिता रही हैं, ऐसे में अफवाहें उड़ी हैं कि कंगना अपना बांद्रा वाला बंगला 40 करोड़ रुपए में बेच रही हैं। हालांकि, वनइंडिया इन दावों की पुष्टि नहीं कर रहा है।
कंगना के ऑफिस को लेकर दावा
दरअसल, बंगला बेचने की अटकलें तब सामने आईं जब कोड एस्टेट नाम का एक यूट्यूब पेज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि एक प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस सेल के लिए है। हालांकि प्रोडक्शन हाउस और मालिक का नाम उजागर नहीं किया गया, लेकिन वीडियो में इस्तेमाल की गई तस्वीरों और दृश्यों से संकेत मिलता है कि यह कंगना का ऑफिस है।
40 करोड़ में बेचा जा रहा बंगला!
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में यह अनुमान लगाया कि यह कंगना का ही घर है।वीडियो की डिटले से पता चला है कि प्लॉट का साइज 285 वर्ग मीटर है, जिसका निर्माण क्षेत्र 3042 वर्ग फीट है। घर में 500 वर्ग फीट का एक्स्ट्रा पार्किंग स्पेस भी है। इमारत में दो मंजिलेा है और इसकी कीमत 40 करोड़ रुपए है।
हालांकि कंगना रनौत की अभी तक इन खबरों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि कंगना के जिस घर की बात हो रही है, यह वही प्रोपर्टी है, जिसको साल 2020 में BMC ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया था।
BMC के खिलाफ केस किया था दर्ज
9 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट के स्टे आदेश के बाद ध्वस्त का काम बीच में ही रोक दिया गया था। कंगना ने BMC के खिलाफ मामला दर्ज किया और यहां तक कि BMC से मुआवजे के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग की, लेकिन मई 2023 में अपनी मांग वापस ले ली।












Click it and Unblock the Notifications