कंगना रनौत को महिला कांस्टेबल ने क्यों मारा थप्पड़? खुद बताई पूरी कहानी, कहा- 'सिक्योरिटी चेक के दौरान...'
Kangana Ranaut Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट चुनाव जीती हैं। इस बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट में उनके साथ एक हादसा हो गया। जहां महिला सीआईएसएफ कर्मी ने अचानक उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत अक्सर किसानों को लेकर विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं और कई बार इन बयानों की वजह से वह विवादों में भी रही हैं। लेकिन अब इसकी वजह से उन्हें महिला सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सांसद चुने जाने के बाद कंगना रनौत दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। जिसके लिए वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट आई थीं। जैसे ही कंगना रनौत को सिक्योरिटी जांच के दौरान रोका गया तो सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उनकी तलाशी ली और फिर अचानक से थप्पड़ दिया। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इस मामले में अब कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर किस वजह से महिला ने उन्हें थप्पड़ मारा। कंगना ने कहा कि, 'नमस्ते दोस्तों मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल आ रहे हैं मीडिया और शुभचिंतकों के। सबसे पहले बता दूं कि मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के दौरान मैं जब सिक्योरिटी के बाद निकल रही थी तो दूसरे कैबिन में जो सीआईएफ कर्मचारी थी उन्होंने मेरा उन्हें क्रॉस करने का इंतजार किया और फिर मेरे चेहरे पर हिट किया और मुझे गाली देने लगीं।'
कंगना ने इस हादसे की कहानी बताते हुए आगे कहा कि, "मैंने जब उन्हें पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने बताया कि वह फार्मर्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हैं। मैं सुरक्षित हूं लेकिन मैं ये कहना चाहूंगी कि जिस तरह से जिस तरह से पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है उसे आप कैसे हैंडल करेंगे? धन्यवाद।" कंगना का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications