'इस देश ने सिर्फ खानों से प्यार किया है', कंगना ने अब शाहरुख की पठान पर कही ऐसा बात कि हो गईं ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वापसी की है। कंगना रनौत का ट्विटर नियम उल्लंघन को लेकर 2020 में अकाउंट ब्लॉक किया गया था।

Kangana Ranaut on Pathaan

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर ट्वीट कर रही हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और रिलीज के केवल चार दिनों में 200 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बनकर उभरी है। अब कंगना ने पठान फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता के बारे में ट्वीट करते हुए कहा है कि देश 'खान और मुस्लिम अभिनेत्रियों' के प्रति पक्षपाती है। हाल ही में कंगना रनौत ने बॉलीवुड को चेतावनी दी थी कि पठान की सफलता में राजनीति को नहीं लाया जाना चाहिए और केवल फिल्म की सफलता का आनंद लेना चाहिए।

'इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों से प्यार किया है...'

'इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों से प्यार किया है...'

कंगना रनौत ने अपने शनिवार को किए ट्वीट में लिखा, ''बहुत अच्छा विश्लेषण है, इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों से प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ और सिर्फ खानों से...। मुस्लिम एक्ट्रेसेस का तो जुनून सवार है। इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत अनुचित है। पूरी दुनिया में भारत जैसा कोई कोई देश नहीं है।''

किस ट्वीट पर कंगना ने दी ये प्रतिक्रिया

किस ट्वीट पर कंगना ने दी ये प्रतिक्रिया

असल में ''खानों से प्यार'' वाला ट्वीट कंगना रनौत ने प्रिया गुप्ता के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए किया था। प्रिया गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''पठान की अपार सफलता के लिए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई! यह साबित करता है हिंदू मुसलमान, दोनों समुदाय शाहरुख खान को समान रूप से प्यार करते हैं। विवादों का बहिष्कार फिल्म को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि मदद करता है। लव स्टोरी और बेहतरीन म्यूजिक हमेशा काम करता है। भारत सुपर धर्मनिरपेक्ष देश है।''

कंगना रनौत हुईं ट्रोल

कंगना रनौत हुईं ट्रोल

कंगना रनौत अपने इस ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''तो आप कह रही हैं कि आप इस देश का हिस्सा नहीं हैं? आपने सिर्फ खानों पर बेवजह हमला किया है। आप हमेशा कुछ भी और हर चीज को हिंदूफोबिक कहकर धर्म कार्ड खेला है।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुसलमानों और गैर-मुस्लिमों की हर चीज को देखना आपकी बीमारी हो गई है। आप भारतीयों को खानों और मुसलमानों में कब तक बांटती रहेंगी यह आपसे नफरत है। ये सिर्फ और सिर्फ भारतीय हैं उन्हें लेबल क्यों कर रही हैं आप?"

'कंगना अपना नाम बदलकर कायनात कर लीजिए...'

'कंगना अपना नाम बदलकर कायनात कर लीजिए...'

एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''अगर आप सच में कंगना रनौत ऐसा सोचती हैं तो आपको अपना नाम कंगना से बदलकर कायनात रख लेना चाहिए। ये नाम आप सिर्फ एक फिल्म के लिए रखिए और देखिए वो फिल्म चलती है या नहीं।''

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, ''भारत से किसी को कोई आपत्ति नहीं है आपत्ति है तो मौजूदा हुकूमत से जो सत्ता में बने रहने के लिए हिंदू मुसलमानों के बीच एक खाई बना रहे हैं ताकि ध्रुवीकरण होता रहे और भाजपा बार-बार सत्ता में आती रहें जबकि हमारा भारत धर्मनिरपेक्ष है हिंदू मुसलमान सदियों से प्यार मोहब्बत से रह रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+