'जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो...', दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' पर कंगना रनौत ने बोल दिया बहुत कुछ

'जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो...', दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' पर कंगना रनौत ने बोल दिया बहुत कुछ

मुंबई, 13 फरवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'गहराइयां' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'गहराइयां' को लेकर अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और फिल्म को एक बुरी फिल्म कहा है। दीपिका पादुकोण से जुड़े एक सवाल पर एक पत्रकार को लताड़ने के कुछ दिनों बाद, कंगना रनौत ने दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखी है। कंगना रनौत ने कहा है कि सच ये है कि फिल्म में 'गहराइयां' जैसा कुछ भी नहीं है। कंगना ने अपने पोस्ट में फिल्म को काफी भला-बुरा कहा है।

Recommended Video

    Ranveer Singh ने Deepika Padukone को ट्रोल करने वालों का ऐसे किया मुंह बंद ! | वनइंडिया हिंदी
    'चांद सी महबूबा हो मेरी' गाने को शेयर कर कंगना ने कसा तंज

    'चांद सी महबूबा हो मेरी' गाने को शेयर कर कंगना ने कसा तंज

    शनिवार (12 फरवरी) की रात कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मनोज कुमार और माला सिन्हा के लोकप्रिय गीत, 'चांद सी महबूबा हो मेरी' को शेयर कर तंज किया। यह 1965 में आई फिल्म 'हिमालय की गोद में' का गाना है। गाने में मनोज कुमार नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में गा रहे हैं और माला लहंगे में नाच रही है। इसे मशहूर गायक-संगीतकार मुकेश ने गाया था। फिल्म मनोज कुमार के चरित्र डॉ सुनील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शशिकला की डॉ नीता से सगाई होने के बावजूद गाँव में माला सिन्हा की फूलवा से प्यार हो जाता है। इस फिल्म का गाना शेयर कर ही दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' पर कंगना ने निशाना साधा है।

    'जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो...'

    'जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो...'

    कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ''मैं भी मिलेनियल हूं लकिन मैं इस तरह का रोमांस समझती हूं। अब जो मिलेनियल या नए वर्ग या मॉडर्न होने के नाम पर परोसा जा रहा है, प्लीज कचरा ना बेचो। बुरी फिल्म तो बुरी ही होती है। आप चाहे जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन इसके नाम पर फिल्म को नहीं बचाया जा सकता है। और यह एक बुनियादी फैक्ट है कि कोई गहराइयां वाली बात नहीं है।'

    दीपिका के सवाल पर जब पत्रकार पर भड़क गई थीं कंगना

    दीपिका के सवाल पर जब पत्रकार पर भड़क गई थीं कंगना

    इस महीने की शुरुआत में, कंगना ने एक इवेंट में अपना नया रियलिटी शो, लॉक अप लॉन्च किया और बाद में मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना अपना आपा खो बैठीं जब एक पत्रकार ने उनसे फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन के दौरान दीपिका की 'हेमलाइन्स और नेकलाइन्स' के लिए ट्रोल किए जाने पर सवाल किया। कंगना ने पत्रकार के सवाल का जवाब देने से इनकार करते हुए कहा, ''देखिए, मैं यहां उन लोगों का बचाव करने के लिए हूं जो अपना बचाव नहीं कर सकते। ठीक है? वह अपना बचाव कर सकती है। उनके पास विशेषाधिकार है, मंच है और मैं यहां उनकी फिल्म का प्रचार नहीं कर सकती। बैठ जाओ।"

    कंगना ने पत्रकार से कहा- अरे यार, हम इतने भी नादान नहीं हैं

    कंगना ने पत्रकार से कहा- अरे यार, हम इतने भी नादान नहीं हैं

    जब पत्रकार ने इस तरह का सवाल पूछकर फिल्म 'गहराइयां' को बढ़ावा देने से इनकार किया, तो कंगना ने आगे कहा, "बेशक, आपने फिल्म का नाम भी रखा। आप एक फिल्म का नाम भी ले रही हैं जो जल्द रिलीज होने वाली है। जाहिर है, आपको उक्त फिल्म के पीआर द्वारा लगाया जा रहा है। अरे यार, हम इतने भी तो नादान नहीं है ना। इसे बाहर करो, मैं तुम्हारे साथ 45 मिनट तक व्यस्त रहूंगी।"

    कंगना पिछले कई दिनों से दीपिका की आलोचना कर रही हैं

    कंगना पिछले कई दिनों से दीपिका की आलोचना कर रही हैं

    कंगना रनौत पिछले कुछ समय से दीपिका पादुकोण की आलोचना कर रही हैं। उसने पहले उन पर अपने मानसिक स्वास्थ्य संगठन के साथ अवसाद का 'व्यवसाय' चलाने का आरोप लगाया था। दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित है और इसमें दीपिका और उनके सह-कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच कुछ अंतरंग दृश्य दिखाए गए हैं, जो काफी बोल्ड हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+