Kangana Ranaut News: प्रीति जिंटा, यामी गौतम और प्रतिभा... कंगना ने बताया हिमाचली महिलाएं कितनी खास? जानें वजह
Kangana Ranaut News: फिल्मी जगत से राजनीति में कदम रखने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश की महिलाओं की खूब सराहना की। कंगना ने उन्हें मेहनती और स्वाभाविक सुंदरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे प्रीति जिंटा (Preity Zinta), यामी गौतम (Yami Gautam) और प्रतिभा रांटा(Pratibha Ranta) जैसी हिमाचली अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने स्थानीय हिमाचली आम महिलाओं की तारीफ की।
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम (Instagram)स्टोरी में प्रीति, यामी और प्रतिभा रांटा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा कि जब मैं हिमाचल जाती हूं और देखती हूं कि हमारी महिलाएं हमारे बराबर या हमसे बेहतर दिखने वाली हैं, खेतों में अथक परिश्रम करती हैं, कोई इंस्टा नहीं, कोई रील नहीं, मवेशी पालती हैं और अपना गुजारा करती हैं। सादगी भरा जीवन जीती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन महिलाओं को लाइमलाइट में आने का मौका मिलना चाहिए।

क्रिसमस सेलिब्रेशन पर कंगना का देसी अंदाज
कंगना ने हाल ही में हिमाचल में अपने घर पर क्रिसमस मनाया। उन्होंने गाजर का हलवा बनाकर इस त्यौहार का आनंद लिया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में कंगना आराम से बैठी मिठाई का लुत्फ उठाती नजर आईं। उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि आप लोग क्रिसमस कैसे मना रहे हैं?
कंगना की अगली फिल्म 'इमरजेंसी' (Kangana Film Emergency)
कंगना अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज की तैयारी में हैं। इस फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 1975 से 1977 तक लगे आपातकाल के दौरान की घटनाओं पर आधारित है।
फिल्म को पहले 6 सितंबर को रिलीज होना था, लेकिन अब इसे 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। कंगना ने इस फिल्म को न केवल लिखा और निर्देशित किया है, बल्कि इसे सह-निर्मित भी किया है।
फिल्म में अन्य कलाकारों की भूमिकाएं
फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं...
- श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade): अटल बिहारी वाजपेयी ( Atal Bihari Vajpayee) की भूमिका
- अनुपम खेर (Anupam Kher): जयप्रकाश नारायण (Jayaprakash Narayan) की भूमिका
- मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary): अन्य प्रमुख किरदार
कंगना की सोच और फैंस के लिए संदे
कंगना हमेशा से हिमाचल की संस्कृति और परंपराओं को लेकर गर्व महसूस करती हैं। उनकी यह पोस्ट बताती है कि वे सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई इंसान भी हैं।
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ के लिए कही ऐसी बात, सुनकर सिंगर के भी उड़ेंगे होश












Click it and Unblock the Notifications