'इसे तो मैं अकेले ही खरीद लूं....' आखिर कौन है ये नेता जो लगाना चाहता है कंगना रनौत की बोली? कही आपत्तिजनक बात

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुई घटना ने हर किसी को हैरान करके रख दिया। मंडी से जीत का बिगुल बजाकर आईं कंगना की सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक से कई बातें सवालिया निशानों के घेरे में आ गईं। कंगना रनौत का थप्पड़ कांड अभी ठंडा हुआ ही था कि एक और खबर चर्चा में आ गई है, जिसमें एक नेता कंगना रनौत को खरीदने की बात कर रहा है।

जी हां! सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स का कहना है कि वो कंगना से भी ज्यादा अमीर है। वो कहता है कि मैं तो इसे (कंगना) अकेले ही खरीद लूं। वो अपनी बोली लगाए। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि कंगना रनौत की बोली लगाने वाला ये शख्स आखिर है कौन...

Kangana Ranaut

बताते चलें कि शख्स एक निजी चैनल से बात करते हुए कहता है कि कंगना रनौत के पास क्या ज्यादा पैसा है। मैं तो इसे अकेले खरीद लूं। इतना सुन रिपोर्टर पूछता है कि आपके पास कितना पैसा है तो आप कंगना को खरीद लोगे? वो कहता है मैं कंगना रनौत को खरीद लूंगा चाहे वो जहां मर्जी अपनी बोली लगाए।

इसके बाद रिपोर्टर फिर पूछता है कि आपका क्या बिजनेस है, जो इतनी बात बोल रहे हैं कि आपका ही मजाक ना बन जाए। फिर वो कहता है कि मेरा खेती बाड़ी का बिजनेस है। हम किसान हैं।

कौन है ये शख्स?
बताते चलें कि कंगना की बोली लगाने की बात करने वाला ये शख्स पंजाब का सिख किसान है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो अपनी ही भाषा में बातचीत कर रहा है। उसकी बातचीत में कंगना के प्रति उसका गुस्सा साफतौर पर झलक रहा है।

क्या है थप्पड़ मामला?
कंगना रनौत के थप्पड़ कांड की बात करें तो बीते दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को सीआईएसएफ की जवान ने थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद जमकर बवाल मचा। जवान ने साफ शब्दों में कहा कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना के दिये बयानों पर वो नाराज थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+