'भाई की तरह गले लगा लूं लेकिन...', अयोध्या में बागेश्वर धाम सरकार से मिली कंगना रनौत, कह दी ऐसी बात
Kangana Ranaut and Baba Bageshwar: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी इस समय अयोध्या के राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए हैं। इस बड़े समारोह में देश की कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गई थीं।
अयोध्या पहुंची हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से अपनी एक्टिविटी का लगातार अपटेड दे रही थीं। वह अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अलावा अन्य धार्मिक अनु्ष्ठानों में भी हिस्सा लेती नजर आई थीं। उन्होंने जगदगुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए और इसके परिसर में झाड़ू भी लगाई थी।

बागेश्वर धाम सरकार से मिलीं कंगना
कंगना रनौत ने बाद में बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की थी। बाबा बागेश्वर को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्यौता मिला है। कंगना ने उनके साथ वाली तस्वीर शेयर की और उन्हें अपने छोटे भाई की तरह बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार कोई उनकी उम्र से छोटा गुरु मिला है।
कंगना रनौत से 10 साल छोटे हैं बाबा बागेश्वर
कंगना रनौत ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ वाली एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ कई अन्य साधू संत भी नजर आ रहे हैं। कंगना ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- पहली बार अपनी उम्र से छोटे गुरुजी मिले, मुझसे लगभग 10 साल छोटे हैं, मन किया कि छोटे भाई की तरह गले लगा लूं।
कंगना रनौत ने लिया आशीर्वाद
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा है- लेकिन फिर याद आया कोई उम्र से गुरु नहीं होता, कर्म से गुरु होता है। गुरुजी के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। जय बजरंगबली। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, हालांकि एक्टर इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए हैं। खबर है कि अक्षय कुमार इस समय जॉर्डन में मौजूद हैं। वह बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग मं व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications