थप्पड़ कांड ने मचाया बवाल... अब सदगुरु की शरण में पहुंची कंगना रनौत, सामने आई तस्वीर

Kangana Ranaut meets Sadhguru: बीते दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुई थप्पड़ घटना जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस को CISF की जवान ने थप्पड़ मारा, जिसके बाद बवाल हो गया। इससे पहले कंगना मंडी से चुनाव जीतने के बाद खूब सुर्खियों में थीं। अब इतने कांड के बाद कंगना ने धर्म का रास्ता अपना लिया है और उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सद्गुरू के चरणों में कंगना
दरअसल, कंगना रनौत तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरू के ईशा फाउंडेशन पहुंची हैं। उन्होंने अपनी इस जर्नी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इन तस्वीरों में वे सद्गुरू के चरणों में भी नजर आईं।

Kangana Ranaut

आदिशिव का लिया आशीर्वाद
कंगना रनौत सद्गुरू के चरणों में उनका आशीर्वाद लेती दिखीं। सद्गुरू के साथ ही नहीं बल्कि आदिशिव के साथ खींची गई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। ये फोटो उस घटना के बाद सामने आई है, जब कंगना को लकेर चंडीगढ़ में जमकर बवाल हुआ।

थप्पड़ कांड पर मचा बवाल
कंगना मंडी सीट से जीतकर आई थीं और तुरंत बाद एक्ट्रेस के साथ ये थप्पड़ कांड हुआ। ऐसे में फैंस के लिए ये काफी शॉकिंग रहा। सोशल मीडिया पर कंगना के मामले में लोग दो धड़ों में बंटे हुए नजर आए। कई लोग कंगना रनौत को सपोर्ट करते दिखे तो कईयों ने इस थप्पड़ कांड को सही ठहराया।

क्यों जड़ा कंगना को थप्पड़?
बताते चलें कि इसके बाद कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली जवान ने बयान देते हुए कहा कि वो किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत के भड़काऊ बयानों से नाराज चल रही थी। इसी बयानबाजी को लेकर उसने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ा। मामले की जांच अभी भी जारी है।

क्या बोली CISF जवान?
जवान ने अपने बयान में ये भी कहा कि अगर उसे इस मामले को लेकर नौकरी से भी बर्खास्त किया जाता है तो वो अपनी मां के लिए ऐसी हजारों नौकरियां कुर्बान कर सकती है। इस बयान के बाद कंगना को थप्पड़ मारने वाली इस जवान को लोगों कि खूब तारीफ मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+