कौन हैं लॉकअप कंटेस्टेंट साइशा? जो सर्जरी से जेंडर चेंज करा बनीं हैं ट्रांसवूमन
मुंबई, 05 मार्च: इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप चर्चा में हैं, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत होस्ट कर रही हैं। इस शो में कई चर्चित लोग शामिल हो रहे हैं लेकिन एक कंटेस्टेंट की खासतौर से चर्चा हो रही है। ये कंटेस्टेंट हैं साइशा शिंदे। साइशा सिंदे ने लॉकअप में अपने जेंडर चेंज कराने और ट्रांसवूमन बनने के अपने फैसले के बारे में बताया है। जिसकी खूब चर्चा है।
Recommended Video

जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं साइशा
कंगना के शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल हुईं साइशा जानी-मानी फैशन डिजाइनर और ट्रांसवुमन हैं। मिस यूनिवर्स हरनाज सिंधु ने फाइनल में जो गाउन पहना था, वो भी साइशा ने ही डिजाइन किया था।अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस के लिए भी वो ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। दरअसल, एक साल पहले तक उनकी पहचान स्वप्निल के नाम से थी। 2021 में उन्होंने जेंडर बदलवाने का फैसला किया। उन्होंने सर्जरी कराई और वह स्वपनिल से साइशा बन गईं।

बताया सर्जरी कराने का किस्सा
साइशा ने जब अपनी सर्जरी कराने का फैसला किया तो शुरू में उनको डॉक्टर ने मना कर दिया था। साइशा ने शो में बताया, मुझे लगा कि अब मैं इस पहचान के साथ नहीं रहूंगा और जेंडर चेंज कराऊंगा। इसको लेकर सबसे पहले मैं मनोचिकित्सक से मिली तो उन्होंने मुझे सर्जरी करवाने से मना किया। उसने कहा कि तुम तो इतने हैंडसम हो, ये मत कराओ।

मैं सर्जरी के फैसले पर अडिग थी
साइशा ने बताया कि मैं सर्जरी कराने का फैसला कर चुकी थी और इससे पीछे नहीं हटी। उन्होंने आगे बताया, जब मैं चेंज होकर घर पहुंची तो मां-पापा को भी ये थोड़ा अजीब लगा लेकिन दोनों ने इसे स्वीकार लिया। हालांकि फैमिली में ज्यादा लोगों को इसका पता नहीं था। सर्जरी के बाद मैं कजन की शादी में गई तो सब मुझे ही देखने लगे। काफी देर में जाकर सभी सहज हो पाए।

मुझे पहले घुटन होती थी
जेंडर चेंज कराने के अपने फैसले पर साइशा कहती हैं, स्वपनिल के तौर मैं घुटन महसूस होती थी। मुझे लगता था कि मैं किसी झूठ को जी रही हूं। लड़कों की तरफ जब मेरा आकर्षण होता था तो मुझे लगता था कि मैं गे हूं। आखिरकार मुझे समझ आया और मैंने ट्रांसवुमन के तौर पर खुद को देखा।












Click it and Unblock the Notifications