'थलाइवी' के इस सीन को देख नाराज हुए तमिलनाडु के नेता, विवादों में आई कंगना रनौत की फिल्म
मुंबई, 11 सितंबर। बॉलीवुड की धाकड़ ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवी' बीते शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज हो गई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के किरदार में कंगना रनौत ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन फिल्म के कुछ सीन को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म को लेकर अन्नाद्रमुक के नेताओं ने दिवंगत जे. जयललिता और एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) के बीच कुछ सीन को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने विवादित सीन को फिल्म से जल्द हटाने की मांग की है।
Recommended Video

इस वजह से विवादों में आई फिल्म
अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' देखी। इस फिल्म में जयललिता और एमजीआर को लेकर दिखाए गए कुछ सीन पर डी जयकुमार ने कड़ी आपत्ति जताई है, उन्होंने कहा कि जो फिल्म में दिखाया गया हो वो सच नहीं है। इन सीन्स को छोड़कर पूरी फिल्म अच्छी बनी है और इसके लिए की गई मेहनत भी दिखती है।

फिल्म के लिए मिलेगी अच्छी प्रतिक्रिया
डी जयकुमार ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इसे पार्टी समर्थकों और आम आदमी की अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। फिल्म की कहानी और असल जिंदगी के तथ्यों को लेकर पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने कहा, मूवी में दिखाया गया है कि रामचंद्रन (एमजीआर) तमिलनाडू की पहली द्रमुक सरकार में मंत्री पद मांग रहे हैं लेकिन दिवंगत एम करूणानिधि उन्हें मना कर देते है। सच तो ये है कि एमजीआर ने कभी इस तरह का पद मांगा ही नहीं।

फिल्म में दिखाए गए तथ्य गलत
डी जयकुमार ने आगे कहा, 'उस समय एमजीआर द्रमुक में थे। पार्टी ने अपने संस्थापक दिवंगत सी. एन. अन्नादुरई के नेतृत्व में 1967 का चुनाव लड़ा और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। फिल्म में कई तथ्य गलत दर्शाए गए है, इसमें दिखाया गया है कि रामचंद्रन ने अन्नादुरई की मौत के बाद मंत्री पद की मांग की थी, जब करूणानिधि ने शासन की बागडोर संभाली थी। हालांकि, यह सच नहीं है।'

सभी उम्र के लोग देख पाएंगे कंगना की फिल्म
कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'यू' प्रमाणपत्र देते हुए पारित कर दिया है। यानी हर उम्र के दर्शक इस फिल्म को देख सकते हैं। मुंबई और महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल बंद रहने के बावजूद थलाइवी 10 सितंबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म पहले इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच जारी रहेगी कानूनी लड़ाई, बॉम्बे HC ने एक्ट्रेस की याचिका की खारिज












Click it and Unblock the Notifications