स्क्रीन पर ‘इंदिरा गांधी’ के रूप में नजर आईं कंगना रनौत, अब बताएंगी Emergency की कहानी
बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत हर बार अपने नए किरदार से फैंस को सरप्राइज देती हैं। फिर वो चाहे पर्दे पर झांसी की रानी हो या फिर थलाइवी जयललिता का दमदार किरदार। अब कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जिसका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

इंदिरा गांधी के अवतार में नजर आएंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर और टीजर शेयर किया है।इंदिरा गांधी बनी कंगना रनौत ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'पेश है वह जिसे सर कहते थे'। ये पोस्टर शेयर करने के कुछ ही देर बाद इस पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। कंगना रनौत के इस लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर
कंगना रनौत इस लुक में हुबहू पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी लग रही हैं। टीजर की शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। कंगना को पीछे से दिखाया जाता है। एक शख्स कंगना से पूछता है, जब प्रेसिडेंट निक्सन फोन लाइन पर आएं तो क्या वह आपको मैडम कहकर संबोधित कर सकते हैं। इस पर कंगना जवाब देती हैं, ठीक है, एक मिनट अमेरिका के प्रेसिडेंट को कह देना कि मुझे मेरे दफ्तर में सब मैडम नहीं सर कहते हैं। ये फिल्म साल 1975 के दौरान लगी इमरजेंसी पर आधारित है। खास बात ये है कि इस फिल्म को खुद कंगना रनौत ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। फिलहाल एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications