कंगना रनौत ने 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशन में फिर से ऋतिक रोशन को घसीटा, वीडियो देख भड़क गए लोग

Tiku Weds Sheru: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रीलिज हो चुकी है। वहीं इस फिल्म के प्रमोशनल वीडियो में ऋतिक रोशन पर कटाक्ष किए जाने के बाद से इस मूवी की क्रिएटिव प्रोड्यूसर कंगना रनौत आलोचनाओं के घेरे में आ गई हैं। गत 21 जून को अमेजन प्राइम पर एक वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद को बॉलीवुड एक्टर और निर्माता शेरू के रूप में पेश किया था। उन्होंने वीडियो में कहा था कि शेरू ने सलमान खान, शाहरुख खान और यहां तक कि आमिर खान के साथ भी काम किया है। शेरू ने जानबूझकर ऋतिक रोशन का नाम लिस्ट से हटा दिया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वीडियो में कहा था- मेरा नाम शेरू है और लोग मुझे प्यार से शेरू ही बुलाते हैं। मैं एक बॉलीवुड एक्टर हूं। मैं छोटी और बड़ी सभी तरह की फिल्मों का एक बड़ा प्रोड्यूसर हूं। देखिए, शाहरुख, सलमान, आमिर... ऋतिक अवेलेबल नहीं थे इसलिए वह यहां नहीं हैं।

kangana ranaut

क्या कंगना रनौत ने जानबूझकर ऋतिक को घसीटा
नवाजुद्दीन सिद्दी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो राह है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा है- उस औरत को आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये महिला फिर से ऋतिक को परेशान करने के लिए वापस आ गई है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये महिला तो ऋतिक रोशन को लेकर कहीं भी शुरू हो जाती है। क्या इसने प्रमोशन के लिए ऋतिक से पूछा था।

कंगना और ऋतिक के अफेयर की चर्चा
आपको बता दें कि फिल्म 'कृष-3' की शूटिंग के समय चारों तरफ ये बात फैली हुई थी कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच अफेयर चल रहा है। हालांकि ऋतिक रोशन शादीशुदा थे और उन्होंने इस बात को लेकर कभी कोई टिप्पणी नहीं की थी। वहीं नए प्रोजेक्ट से कंगना को बाहर कर देने के बाद एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहकर पुकारा था।

ऋतिक ने कंगना को भेजा था लीगल नोटिस
इस इंटरव्यू के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को एक लीगल नोटिस भी भेजा था। इस नोटिस में ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत से मांग की थी कि वह अपने अफेयर के दावे पर माफी मांगें। हालांकि कंगना ने साफ तौर पर माफी मांगने से इनकार कर दिया था क्योंकि उनका कहना था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। ऐसे में दोनों के बीच का विवाद बढ़ता चला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+