जया बच्चन को खरी-खोटी सुनाने वाली Kangana Ranaut बहू ऐश्वर्या की हैं फैन, बता चुकी हैं 'देवी जैसी सुंदर'
Kangana Ranaut News: जया बच्चन अक्सर ही अपने गुस्से की वजह से चर्चा में रहती हैं। कॉन्स्टिट्युशन क्लब के इलेक्शन में वोट देने आईं जया ने एक शख्स को धक्का मार दिया, क्योंकि वह सेल्फी ले रहा था। इस पर कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह सबसे बिगड़ैल और घमंडी महिला हैं। लोग इन्हें इसलिए बर्दाश्त करते हैं, क्योंकि अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं।
जया बच्चन और कंगना के बीच मनमुटाव का यह पहला मामला नहीं है। दोनों ने ही एक-दूसरे पर इससे पहले भी निशाना साधा है। हालांकि, सास जया से खफा रहने वाली कंगना उनकी बहू ऐश्वर्या राय की बड़ी फैन हैं। बीजेपी सांसद ने कई बार ऐश्वर्या की तारीफ की है।

Aishwarya Rai की तारीफ में किया था पोस्ट
कुछ साल पहले दिए अपने इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि ऐश्वर्या उनकी नजर में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। वह डिवाइन ब्यूटी हैं और वह बचपन से उनकी खूबसूरती की फैन हैं। साल 2024 में अपनी फिल्म पंगा के प्रमोशन के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय की फिल्मों के कोलाज की एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था कि ऐश की खूबसूरती की तारीफ में।
उनका यह सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हुआ था। अपने कई इंटरव्यू में कंगना रनौत ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कम उम्र में वह ऐश्वर्या की तरह दिखने और एक्टिंग करने की भी कोशिश करती थीं।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: 25 साल पहले ऐश्वर्या राय के भाई बनने वाले थे सलमान खान, फिर हुआ ऐसा कांड
Kangana Ranaut के बयानों पर जया बच्चन ने दी थी प्रतिक्रिया
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कंगना ने इंडस्ट्री के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया था। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में कुछ माफिया हैं जो आउटसाइडर्स के मौके छीनते हैं। उन्होंने स्टार्स के ड्रग्स लेने की बात भी कही थी। इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए जया बच्चन ने कहा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। उन्होंने यह बयान राज्यसभा में दिया था और कंगना का नाम नहीं लिया था। माना जाता है कि उनका यह बयान कंगना रनौत के लिए ही था।
यह भी पढ़ें: 'जया बच्चन मुर्गे जैसी हैं', कंगना रनौत ने अमिताभ बच्चन की पत्नी को लगाई ऐसी लताड़, बोलीं- कुछ तो शर्म करो












Click it and Unblock the Notifications