योगी की प्रचंड जीत से गदगद हुई कंगना रनौत, लिखा- ना शादी, ना बच्चे....

मुंबई, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई है और एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी की इस जीत से यूपी में 37 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। 37 सालों में ये पहला मौका है जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में लौट रही है। बीजेपी की इस जीत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है।

 Kangana Ranaut Congratulate Yogi Adityanath and BJP on Massive Victory in Uttar Pradesh Assembly election 2022 in her Unique Style

कंगना ने दी बधाई

कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 में बीजेपी को बपंर जीत के लिए बधाई दी। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए खास अंदाज में योगी आदित्यनाथ और बीजेपी को बधाई दी। चुनाव से पहले भी कंगना खुलकर योगी आदित्यनाथ और बीजेपी का समर्थन करती रही है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए पूरे देश को और योगी आदित्यनाथ की जीत की बधाई दी। कंगना ने योगी आदित्यनाथ की तस्वीर साझा कर खास संदेश लिखा।

 Kangana Ranaut Congratulate Yogi Adityanath

कंगना ने लिखा 'न शादी, न बचे, न ही सत्ता के भोगी है..जिसे देख गुंडे कांपे, वो उत्तर प्रदेश के योगी है।' इसके नीचे कंगना ने लिखा 'इस जीत के लिए पूरे देश को बहुत बहुत बधाई।' कंगना के इस संदेश को वायरल होने में वक्त नहीं लगा। ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आर्पको बता दें कि योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने वाले पहले सीएम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+