एक मिस्ड कॉल और कंगना रनौत बॉलीवुड में चमकी किस्मत, कभी नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस, अब राजनीति में की एंट्री
Kangana Ranaut Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। बीजेपी ने इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया है। कंगना रनौत चुनावी मैदान में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने ये तक कह दिया है कि अगर वह चुनाव जीतती हैं तो बॉलीवुड छोड़ देंगी।
बता दें कि, कंगना रनौत ने एक आउटसाइडर होकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो इसमें वह काफी लकी रही हैं। कंगना रनौत अपने करियर की शुरुआत में मेडिकल फील्ड में जाना चाहती थीं। एक्ट्रेस के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन एक्ट्रेस ने मॉडलिंग को अपना करियर चुना और वह मुंबई आ गईं।

16 साल की उम्र ही कंगना रनौत ने निर्णय ले लिया था कि वह एक्ट्रेल बनेंगी। इसके बाद जब वह मुंबई आई तो उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। बता दें कि, महेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक फिल्म बन रही थी जिसके लिए कंगना रनौत ऑडिशन देने पहुंची थी लेकिन उन्हें जो रोल मिल रहा था उस हिसाब एक्ट्रेस की उम्र नहीं थी। इसलिए उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया था।
कंगना रनौत से बात ना बनने के बाद फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने इस रोल के लिए बंगाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को चुना और उनको फोन कॉल मिलाया था। लेकिन चित्रांगदा कॉल नहीं उठा रही थीं. उनका फोन स्विच ऑफ था। बस फिर क्या था कंगना रनौत की किस्मत पलट गई और ये रोल उनको मिल गया। इसी तरह एक्ट्रेस ने फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इसके बाद कंगना रनौत ने क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, रानी लक्ष्मीबाई और रिवॉल्वर रानी जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में सफलता हासिल की। लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी किसी भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। जिसमें धाकड़, थलाइवी, जजमेंटल है क्या, तेजस, चंद्रमुखी 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली है जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी। फिलहाल चुनाव की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications