'मनाली जाएं, दारू पीके इन्जॉय करें', इस शख्स के साथ टाइम स्पेंड करना चाहती हैं BJP नेता कंगना रनौत, बौखलाए लोग
Kangana Ranaut Viral Video: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और जलवा दिखाने के बाद अब कंगना रनौत राजनीति में धांसू एंट्री कर चुकी हैं। कंगना ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाया है बल्कि आजकल वह राजनीति में भी अपना दम-खम दिखा रही हैं।
कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल
कंगना कभी अपनी फिल्म को लेकर तो कभी बेबाक बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वह कुछ भी बोलने में कभी पीछे नहीं रहती हैं और उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें क्या कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहने वाली कंगना फिलहाल बीजेपी की मुखर नेता बन गई हैं।

खास शख्स के साथ जाहिर की ख्वाहिश
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' भी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। लेकिन इन सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक खास शख्स के साथ अपनी ख्वाहिश बयां करती नजर आ रही हैं।
अंकिता लोखंडे के साथ मनाली जाना चाहती हैं कंगना
आपको बता दें कि कंगना रनौत के इस वायरल वीडियो को देखकर ये पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर ये कब का है। इस वीडियो में कंगना एक खास शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं। ये खास शख्स टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हैं, जो कंगना के साथ फिल्म मणिकर्णिका में नजर आ चुकी है।
अंकिता और कंगना की क्लोज बॉन्डिंग
वायरल हो रहे वीडियो में कंगना रनौत अपनी को-एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ कुछ ऐसा कह देती है जो कि इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आपको बता दें कि अंकिता और कंगना काफी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
कंगना रनौत ने वीडियो में कही ऐसी बात
आपको बता दें कि कंगना रनौत का ये वीडियो पुराना है। अंकिता और कंगना को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये फिल्म मणिकर्णिका दौरान का है। @indian_armada एक्स चैनल से जारी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- बीजेपी के तेजस्वी लोग। इस वीडियो में कंगना कह रही हैं- भगवान करें इंशाल्लाह हम मनाली में जाएं और दारू पीके इन्जॉय करें। इस दौरान कंगना और अंकिता के चेहरे पर मुस्कुराहट भी देखी जा सकती है।
वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा
कंगना रनौत के इस पुराने वीडियो को अब तक 170000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर जमकर कमेंटस कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों गुस्सा भी फूट पड़ा है और वह इस तरह की बयान के लिए कंगना को ट्रोल भी कर रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications