पहले किडनैपिंग और फिर शारीरिक शोषण... 20 साल बड़े एक्टर संग प्यार पड़ा भारी! हैरान कर देंगे इस हसीना के किस्से
बॉलीवुड की क्वीन औऱ बेबाक अंदाज वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने काम बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। कंगना की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर चलिये बात करते हैं उनकी जिंदगी के ऐसे किस्सों के बारे में, जो शायद कम ही लोगों को मालूम होंगे।
कंगना रनौत ने अभी तक शादी नहीं की मगर उनकी लव लाइफ के चर्चे फिल्मी गलियारों में हमेशा से रही हैं। अभिनेत्री का नाम सबसे पहले आदित्य पंचोली संग जुड़ा। दोनों साथ में लिवइन में भी रहे थे मगर एक समय ऐसा भी आया, जब एक्ट्रेस ने आदित्य पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए, जिनके बारे में सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

कंगना और आदित्य के प्यार के किस्से लोगों के बीच काफी मशहूर थे। कंगना रनौत उनके साथ लिवइन में रहती थीं। आदित्य पंचोली पहले से ही शादीशुदा थे मगर बावजूद इसके वे कंगना संग प्यार में थे। मगर अभिनेत्री का आदित्य संग रिश्ता इस कदर बिगड़ा कि कंगना ने एक्टर पर एक से बढ़कर एक इल्जाम लगाए।
वैसे तो कंगना का नाम कई लोगों संग जुड़ चुका है मगर सबसे ज्यादा चर्चा आदित्य संग रिलेशनशिप की रही। सिर्फ 17 साल की उम्र में ही कंगना ने अपने से 20 साल बड़े आदित्य संग रिलेशनशिप रखा। हालांकि कई इल्जामात के बाद भी कंगना ने इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने आदित्य से प्यार किया। कंगना बस ये कहती हैं कि उन्होंने आदित्य को एक अच्छा इंसान समझा।
आदित्य संग कंगना के टॉक्सिक रिलेशनशिप का सच तब सामने आया, जब खुद क्वीन एक्ट्रेस ने आप की अदालत में ये सबके सामने कहा। एक्ट्रेस ने बताया कि आदित्य ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था और वहां उनका शोषण किया जाता था। इसके बाद कंगना ने एक्टर पर गाली गलौच करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया।
मामला इस कदर बढ़ा कि बात पुलिस तक जा पहुंची। इसके बाद एक्ट्रेस ने आदित्य पर एक के बाद एक कई इल्जाम लगाए। कंगना ने पुलिस के पास आदित्य के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। एक्ट्रेस ने बताया कि पुलिस ने इस मसले में उनकी काफी मदद की, जिसके बाद कहीं जाकर आदित्य संग चैप्टर उनकी जिंदगी से खत्म हुआ।












Click it and Unblock the Notifications