बॉलीवुड स्टार्स को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- घर बुलाने लायक यहां कोई नहीं

एक बार फिर कंगना रनौत ने बी-टाउन के एक्टरों पर निशाना साधा है। कंगना का कहना है कि इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त नहीं है।

मुंबई, 17 मईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानबाजी के चलते आए दिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना रनौत न सिर्फ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बल्कि लोग उनके फैशन के भी दीवाने हैं। हालांकि वह आए दिन बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधती रहती हैं। पिछले काफी समय से वह नेपोटिस्म पर बोलती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का जमकर मजाक उड़ाया था। अब एक बार फिर वह बॉलीवुड स्टार्स पर कमेंट कसती नजर आई हैं।

kangana ranaut

कंगना ने बॉलीवुड एक्टरों पर साधा निशाना
एक बार फिर कंगना रनौत ने बी-टाउन के एक्टरों पर निशाना साधा है। कंगना का कहना है कि इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त नहीं है। उन्होंने यहां तक​ कहा कि वह बॉलीवुड में एक भी व्यक्ति के बारे में नहीं सोच सकती जिसे वह अपने घर पर बुलाना चाहती हों। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें नहीं लगता कि बॉलीवुड में कोई भी उनके दोस्त बनने के लायक है।

'बॉलीवुड के किसी भी स्टार को नहीं बुलाउंगी घर'
एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से तीन ऐसे लोगों के नाम पूछे जाने पर, जिन्हें वह अपने घर पर संडे के दिन ब्रंच के लिए आमंत्रित करना चाहती हों पर कंगना ने कहा- बॉलीवुड से तो घर बुलाने लायक कोई भी नहीं है। घर तो बुलाओ ही नहीं बिल्कुल भी नहीं। बाहर कहीं मिलो तो ठीक पर घर मत बुलाओ। यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में उनका एक भी दोस्त नहीं है, इस पर कंगना ने कहा- 'नहीं नहीं, बिल्कुल नहीं। इस इंडस्ट्री में मेरा दोस्त बनने लायक कोई नहीं है। योग्यता चाहिए होती है उसके लिए।'

फिल्म 'धाकड़' में दिखेंगी कंगना रनौत
जल्दी ही कंगना को फिल्म धाकड़ में एजेंट अग्नि नामक एक सुपर-जासूस के रूप में देखा जाएगा। यह फिल्म एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म में कंगना रनौत एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में अर्जुन, एक अंतरराष्ट्रीय मानव और हथियार तस्कर, जो दस साल से रडार से दूर है, में रुद्रवीर के रूप में मौजूद हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान, कंगना ने कहा कि जो लोग उनके साथ काम करते हैं, उन्हें बॉलीवुड में बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अर्जुन रामपाल एक रेयर और अच्छे अभिनेता हैं, जो उनके साथ काम करना चाहते थे। आपको बता दें कि धाकड़ में कंगना और अर्जुन के साथ साथ दिव्या दत्ता, शारिब हाशमी और शाश्वत चटर्जी भी नजर आएंगे। ये फिल्म 20 मई को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+