300 करोड़ के पार पहुंची कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’, बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा

कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

मुंबई, 14 जून: कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' रोज नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। वहीं, अब इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

Kamal Haasan

ट्रेड एनालिस्ट ने दी जानकारी
दरअसल फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के अब तक के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। उन्होंने आगे बताया कि विक्रम कॉलीवुड की चौथी ऐसी फिल्म है, जिसने 300 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे पहले 2015 में बाहुबली, 2016 में कबाली और 2017 में बाहुबली-2 ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

कमल हासन के अलावा ये एक्टर्स आए नजर
कमल हासन की इस फिल्म में विजय सेतुपति और फहाद फासिल को भी अहम रोल में देखा जा सकता है। ये ऐसी फिल्म है, जिसमें तीनों एक्टर्स साथ में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसके साथ ही फैंस को इसके दूसरे पार्ट के लिए भी एक्साइटेड होते हुए देखा जा सकता है। फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए फैंस का क्रेज देखते हुए इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

दूसरे पार्ट को लेकर क्या बोले कमल हासन
हाल ही में कमल हासन ने अपनी फिल्म के रिलीज होने के बाद खुलासा किया था कि वे फिल्म 'विक्रम' का दूसरा पार्ट भी लेकर आएंगे। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि हम इस पर बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ये जुलाई या अगस्त तक फ्लोर पर जाएगी, जिसके बाद हम विक्रम 2 के बारे में प्लान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+